{"_id":"69e8bb7b648fc4bf9d038e71","slug":"cm-bhajanlal-sharma-targets-congress-over-opposition-to-national-issues-alleges-refinery-scams-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4195465-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कांग्रेस पर CM भजनलाल का हमला, देशहित के मुद्दों पर विरोध और रिफाइनरी घोटालों के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कांग्रेस पर CM भजनलाल का हमला, देशहित के मुद्दों पर विरोध और रिफाइनरी घोटालों के लगाए आरोप
Wed, 22 Apr 2026 06:59 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:59 PM IST
सार
Jaipur News: चूरू में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने देशहित के हर मुद्दे का विरोध किया। उन्होंने महिला आरक्षण, धारा 370 और रिफाइनरी परियोजना में घोटालों को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा।
विज्ञापन
चूरू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चूरू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशहित से जुड़े लगभग हर महत्वपूर्ण मुद्दे का लगातार विरोध किया है और उसकी राजनीति केवल विरोध तक सीमित रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय विरोध का रास्ता चुना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन कांग्रेस इसे लागू होते देखना ही नहीं चाहती। मुख्यमंत्री के अनुसार, कांग्रेस की सोच हमेशा से महिलाओं को उनका अधिकार देने के खिलाफ रही है। इसके साथ ही उन्होंने सेना के सम्मान के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने सेना का अपमान किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने धारा 370 का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देश एक ऐतिहासिक निर्णय ले रहा था, तब कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता के खिलाफ रुख बताया।
विज्ञापन
पढ़ें- Udaipur: डोटासरा का BJP पर तीखा हमला, कहा- भाजपा अपने अंदरूनी झगड़े सुलझाए; रिफाइनरी हादसे को बताया गंभीर चूक
शेखावाटी क्षेत्र के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक यमुना जल लाने का सपना दिखाया, लेकिन कभी उसे पूरा करने की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर चुनाव में जनता को भ्रमित करने के लिए झूठे वादे किए गए और विकास के नाम पर केवल राजनीति की गई।
रिफाइनरी परियोजना को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में कई तरह के घोटाले हुए, जिनमें जमीन आवंटन से लेकर अन्य प्रक्रियाओं तक अनियमितताएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इसका जवाब देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और भ्रम फैलाने की राजनीति की। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सच्चाई को समझें और विकास के रास्ते को समर्थन दें।