फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Churu News: Operation of special trains to dhehar ke balaji, Railways made arrangements due to extra load

Churu News: ढेहर के बालाजी तक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, अतिरिक्त यात्री भार के कारण रेलवे ने की व्यवस्था

Wed, 23 Apr 2025 08:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ चुरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 08:34 AM IST
सार

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ढेहर के बालाजी (जयपुर)-चूरू-ढेहर के बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Churu News: Operation of special trains to dhehar ke balaji, Railways made arrangements due to extra load
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ढेहर के बालाजी (जयपुर) और चूरू के बीच विशेष रेलसेवाओं के संचालन की घोषणा की है। गर्मी के मौसम में बढ़ती हुई भीड़ और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 09701, ढेहर का बालाजी (जयपुर) से चूरू के लिए एक विशेष रेलसेवा चलाई जाएगी, जो 1 मई से 9 मई 2025 के बीच कुल सात बार संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 6:40 बजे ढेहर का बालाजी से रवाना होकर रात 11:30 बजे चूरू पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh: जिले का पहला मामला, प्रार्थी ने खुद वीडियो बना दिए रिश्वत के सबूत, कनिष्ठ सहायक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत दिशा में गाड़ी संख्या 09702, चूरू से ढेहर के बालाजी (जयपुर) के लिए चलाई जाएगी, जो 2 मई से 10 मई 2025 तक सात बार सेवा देगी। यह ट्रेन सुबह 4 बजे चूरू से प्रस्थान कर सुबह 9 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। इस रेलसेवा के मार्ग में नींदड़ बैनाड़, चौमूं सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, छोटा गुड़ा, रींगस, पलसाना, सीकर, लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी और बिसाऊ सहित कुल 12 स्टेशन शामिल होंगे, जहां ये गाड़ियां ठहराव लेंगी।

रेल प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि इन विशेष ट्रेनों में कुल 11 डिब्बे होंगे, जिनमें 9 डिब्बे साधारण श्रेणी के होंगे तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल किए गए हैं। इन स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन से यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रा की सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed