फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chomu news: Situation Normal in Chomu, Heavy Police Deployment Continues

Chomu Violence: शहर में शांति व्यवस्था कड़ी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात...110 पत्थरबाज हिरासत में, 25 गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 05:01 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 27 Dec 2025 05:01 PM IST
सार

Rajasthan: चौमू के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन
Chomu news: Situation Normal in Chomu, Heavy Police Deployment Continues
चौमू में उपद्रवियों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौमू में बीते दिनों उत्पन्न हुए तनाव के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं।

विज्ञापन


दरअसल, एक धार्मिक स्थल के पास लोहे की रेलिंग लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जो क्रिसमस डे की आधी रात को हिंसक हो गया। इस दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे और पूरे कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। स्थिति संभालने के लिए जयपुर (पश्चिम) डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंदौसा में सियासी विवाद: डाक बंगले का मीटिंग हॉल बंद मिलने पर भड़के कांग्रेसी, अरावली बचाओ प्रदर्शन में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन


110 हिरासत में, 25 गिरफ्तार
डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता अभी तैनात है। अब तक कार्रवाई के तहत 110 पत्थरबाजों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और स्थानीय इनपुट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कड़ी निगरानी और सुरक्षा इंतजाम
घटना के बाद से चौमू शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शहर में जनजीवन सामान्य है और बाजार खुल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed