फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Children who have lost their loved ones during the Corona period will get government jobs

Rajasthan: कोरोना काल में सब खो चुके बच्चों को वयस्क होने पर मिलेगी नौकरी, सर्विस नियम में संशोधन की मंजूरी

Mon, 14 Aug 2023 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 14 Aug 2023 10:19 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने बड़ा ही संवेदनशील फैसला लेते हुए सर्विस रूल में संशोधन को मंजूरी देने को फैसला लिया है। इस फैसले से कोरोना से अपनों को खो चुके बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी मिल सकेगी।

विज्ञापन
Children who have lost their loved ones during the Corona period will get government jobs
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार कोरोना महामारी के कारण परिवार को खो चुके बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर अनुकम्पा नियुक्ति देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह बड़ा संवेदनशील फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को जवान होने पर सरकारी नौकरी मिलेगी। राजस्थान की गहलोत सरकार ने यह संवेदनशील निर्णय लेते हुए सर्विस रूल्स में संशोधन को मंजूरी दी है। कार्मिक विभाग के प्रस्ताव के अनुसार अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर पे मैट्रिक्स एल-9 में नियुक्ति दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार वह अनाथ बालक या बालिका नियुक्ति प्राप्त कर सकेंगे, जिनके जैविक या दत्तक ग्रहण करने वाले माता-पिता की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च, 2023 या इससे पूर्व हो चुकी हो। 
विज्ञापन


अनाथ होने के समय जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं हो उन्हें नियुक्ति
साथ ही ऐसे अनाथ बालक और बालिका जिसके माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु पूर्व में हो चुकी हो और दूसरे की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च 2023 या उससे पूर्व हुई हो और अनाथ होने के समय जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं हो, को भी नियुक्ति दी जा सकेगी। प्रस्ताव में अनाथ के माता-पिता की मृत्यु की अंतिम तारीख मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना-2021 में प्रावधित 15 अक्टूबर, 2022 से एक्सटेंड करते हुए 31 मार्च, 2023 की गई है। मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में कोरोना के कारण अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed