फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Caste Census: Brahmin Federation called caste census a right step, demanded economic census for backwards

Caste Census: जातिगत जनगणना को ब्राह्मण फेडरेशन ने बताया सही कदम, पिछड़ों के लिए आर्थिक जनगणना की मांग

Fri, 02 May 2025 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 May 2025 01:33 PM IST
सार

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने मांग की है कि जातिगत जनगणना के साथ-साथ आर्थिक जनगणना भी कराई जाए, ताकि समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की सही जानकारी एकत्रित की जा सके।

विज्ञापन
Caste Census: Brahmin Federation called caste census a right step, demanded economic census for backwards
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा लंबे समय से चली आ रही जातिगत जनगणना की मांग को स्वीकार कर आगामी सितंबर माह से यह प्रक्रिया आरंभ करने की घोषणा का ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने स्वागत किया है। इसी विषय पर चर्चा के लिए महासभा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति और प्रमुख महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि जातिगत जनगणना के साथ आर्थिक जनगणना भी की जाए। इससे देश में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की सही जानकारी संकलित हो सकेगी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


जयपुर में आयोजित राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष केसरी भंवरलाल शर्मा ने भी यही मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के साथ आर्थिक जनगणना से ब्राह्मण सहित सभी जातियों के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इंकार किया


बैठक में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव अश्विनी तिवारी और रमेश ओझा ने कहा कि इस पहल से समाज के अगड़े और पिछड़े वर्गों का यथार्थपूर्ण मूल्यांकन संभव हो सकेगा। फेडरेशन ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए आर्थिक जनगणना की मांग भी पुनः दोहराई।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख प्रचार महामंत्री अश्विनी तिवारी ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष पाराशर, दीक्षित शर्मा, महेश शर्मा और प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा सहित कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की मांग को स्वीकार करना एक सकारात्मक कदम है, जिससे देश की योजनाओं के वास्तविक पात्रों की पहचान संभव होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed