{"_id":"6ab35083d9dbbe29ae0ee7a3","slug":"bjp-wins-deputy-mayor-deputy-chairperson-and-vice-president-posts-in-199-rajasthan-local-bodies-shravan-singh-bagri-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4755746-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा: 309 में से 199 निकायों पर BJP का परचम, प्रदेश महामंत्री ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा: 309 में से 199 निकायों पर BJP का परचम, प्रदेश महामंत्री ने जताया आभार
Wed, 23 Sep 2026 04:54 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:54 PM IST
सार
राजस्थान के निकाय चुनाव के बाद घोषित पदाधिकारियों के परिणामों में भाजपा ने 199 निकायों में उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पद हासिल किए हैं। भाजपा के मुताबिक 105 परिणाम अन्य दलों और प्रत्याशियों के खाते में गए, जबकि 5 निकायों के नतीजे बाकी हैं।
विज्ञापन
श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी
विस्तार
निकाय चुनाव के बाद उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पदों के घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने 199 निकायों में जीत हासिल की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने यह जानकारी दी। बगड़ी ने बताया कि प्रदेश के कुल 309 निकायों के परिणामों में अब तक भाजपा ने 199 निकायों में उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष के पद प्राप्त किए हैं। वहीं अन्य दलों और प्रत्याशियों के खाते में 105 परिणाम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच निकायों के परिणाम अभी घोषित होना बाकी हैं।
निकाय चुनाव के इन परिणामों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि स्थानीय निकायों में पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका अब और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उनके अनुसार निकायों में मिले इन पदों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ी है। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना होगा। बगड़ी ने कहा कि भाजपा संगठन आगामी समय में स्थानीय निकायों के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि निकाय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान और उनसे सतत संवाद बनाए रखने पर भी संगठन का जोर रहेगा।
ये भी पढ़ें: जयपुर में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी आज: 57 जिला परिषद सदस्य और 22 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि स्थानीय निकाय सीधे तौर पर आमजन से जुड़े होते हैं और शहरों तथा कस्बों में बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पार्टी स्थानीय स्तर पर जनता से संपर्क और संवाद को लगातार मजबूत करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के बाद पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना होगा। भाजपा संगठन भी निकायों के माध्यम से जनहित के कार्यों की प्रभावी निगरानी और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समन्वय बनाए रखेगा।