फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP will run cleanliness campaign on Good Governance Day in Jaipur

Jaipur: सुशासन दिवस पर भाजपा चलाएगी स्वच्छता अभियान, शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की कराई जाएगी सफाई

Mon, 01 Jan 2024 10:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Jan 2024 10:59 PM IST
सार

शहर के प्रमुख 63 स्थानों पर चलाया जाएगा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सुबह 9 बजे पहुंचेंगी संघ शक्ति कार्यालय। इसके बाद अन्य स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्वच्छता अभियान में शामिल होंगी।

विज्ञापन
BJP will run cleanliness campaign on Good Governance Day in Jaipur
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सघन स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जयपुर शहर जिलाध्य - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सघन स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा के नेतृत्व में जयपुर शहर के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कल 02 जनवरी को जयपुर शहर में महापुरुषों की मूर्तियों को स्वच्छ करने का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि नववर्ष में मेरा सपना-स्वच्छ जयपुर हो अपना और स्वच्छ जयपुर, स्वच्छ प्रदेश के उद्घोष के साथ भाजपा का सघन स्वच्छता अभियान मंगलवार से शुरू होगा। इस दौरान राजधानी के प्रमुख चौराहों पर लगी हुई महापुरुषों की मूर्तियों को भाजपा के जयपुर शहर के बूथ, मंडल और प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा साफ-सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


इन प्रतिमाओं की होगी सफाई
इस दौरान शहर के स्टेच्यू सर्किल पर जयपुर शहर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय की प्रतिमा, जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा, त्रिमूर्ति सर्किल पर शहीदों की प्रतिमाओं के साथ अम्बेडकर सर्किल पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई की जाएगी। अभियान के तहत शहर के विभिन्न 63 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने बताया कि सघन स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सुबह 9 बजे उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी खिरनी फाटक के नजदीक संघ शक्ति भवन पहुंचेगी। इसके बाद झोटवाड़ा स्थित कुष्ठ आश्रम, मुरलीपुरा मंडल, रोड नंबर 5 वीकेआई और विद्याधर नगर स्थित स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत स्मारक पर जाएगी। वहीं सांसद रामचरण बोहरा सुबह 11 बजे जनता कॉलोनी स्थित पंडित दीन दयाल सर्किल पर जाएंगे। सिविल लाईन्स विधायक गोपाल शर्मा सुबह 9:30 बजे ज्योतिबा फूले सर्किल पर, विधायक कालीचरण सर्राफ सुबह 09 बजे गांधी सर्किल, 10 बजे आंबेडकर पार्क महेश नगर और सुबह 11 बजे अमित भारद्वाज स्मारक पर पहुंचेंगे। प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत सरदार पटेल स्मारक और सुनील कोठारी सुबह 10 बजे रविन्द्र नाथ टैगोर स्मारक, रवि नैय्यर सुबह 10 बजे भगतसिंह पार्क, उपमहापौर पुनित कर्नावट सुबह 11 बजे हेमू कालानी स्मारक झूलेलाल पार्क मालवीय नगर, रघुनाथ नरेड़ी सुबह 9:30 बजे ज्यातिबा फूले सर्किल, सुबह 10 बजे रविन्द्रनाथ टैगोर स्मारक और सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।


स्वच्छता अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहेंगे। जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने बताया कि स्वच्छता अभियान में प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद, विधायक प्रत्याशी, किसान मोर्चा, एसटी मोर्चा, सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल स्तर के कार्यकर्ता इस में शामिल होंगे। वहीं, तीन जनवरी को धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और चार जनवरी को शहर के सार्वजनिक पार्कों में इस अभियान को चलाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed