फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: BJP Leaders Hold Key Organisational Meeting as State General Secretary Arrives in Jaipur

Jaipur News: भाजपा संगठन महामंत्री ने जयपुर में संभाली कमान, प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू

Sat, 06 Jun 2026 07:58 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 07:58 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के जयपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठकों और कार्यक्रमों के बीच संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
Jaipur News: BJP Leaders Hold Key Organisational Meeting as State General Secretary Arrives in Jaipur
अजेय कुमार का स्वागत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार शनिवार को जयपुर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर प्रदेश संगठन में विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति देने वाला कदम बताया।
विज्ञापन




निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अजेय कुमार दोपहर 1.15 बजे जयपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और संगठन की मजबूती की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद वे दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राजस्थानी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप उनका अभिनंदन किया गया। पारंपरिक स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। संगठन महामंत्री के स्वागत के लिए प्रदेश कार्यालय में विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और संगठन इकाइयों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पश्चात अजेय कुमार ने 3.30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: रणथंभौर में गूंजी किलकारी, तीसरी बार मां बनी बाघिन रिद्धि, साथ दिखा नन्हा शावक

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि संगठन महामंत्री के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। कांग्रेस से भाजपा में आईं ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की ऊर्जा और क्षमताओं का बेहतर उपयोग किस प्रकार किया जाए, इस दिशा में भी अब प्रभावी कार्य होने की उम्मीद है।

हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत होने से पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिलेगी और संगठनात्मक कार्यों को गति प्राप्त होगी।


वहीं आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे रवि नैयर ने कहा कि अजेय कुमार के आगमन से कार्यों की गति बढ़ेगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठनात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से पार्टी की ताकत और अधिक मजबूत होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन महामंत्री के सक्रिय मार्गदर्शन से प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन में भी मदद मिलेगी। उनके जयपुर आगमन को भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed