फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: BJP Chief Nitin Nabin to Visit on Sept 25, Address Civic Representatives and Interact with Youth

जयपुर: पंचायत चुनाव से पहले नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, 25 सितंबर को जयपुर आएंगे, दादिया में बड़ा कार्यक्रम

Wed, 23 Sep 2026 06:08 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और बिरला सभागार में उनका युवा संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर भी फोकस रहेगा।

विज्ञापन
Jaipur: BJP Chief Nitin Nabin to Visit on Sept 25, Address Civic Representatives and Interact with Youth
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित जयपुर दौरे के लिए प्रदेश भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वे 24 सितंबर की देर रात जयपुर पहुंचेंगे। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नितिन नवीन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने जयपुर दौरे की शुरुआत स्वच्छता अभियान से करेंगे। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वे स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनका दादिया जाने का कार्यक्रम है। यहां भाजपा की ओर से निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


दादिया में होने वाले सम्मेलन में निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित करीब एक लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। नितिन नवीन यहां निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान भाजपा में बड़ा फेरबदल: संजय भाटिया बने नए प्रदेश प्रभारी, कविता पाटीदार-कुलजीत चहल सह-प्रभारी नियुक्त

भाजपा के लिए यह दौरा हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी अब निकाय चुनाव में मिली सफलता को आगे बढ़ाते हुए पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर फोकस कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।


दादिया कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन बिरला सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। युवा संवाद के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं से संवाद करेंगे और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर चर्चा करेंगे।

प्रदेश भाजपा की ओर से नितिन नवीन के जयपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं। 25 सितंबर को होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा निकाय चुनाव के बाद संगठन को सक्रिय रखते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों को गति देने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed