Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bhai Dooj 2025: Festival to be celebrated on October 23; Check auspicious tilak timing and rituals

Bhai Dooj 2025: आज उदया तिथि में मनाया जाएगा पर्व, दोपहर 12:05 से 2:54 तक रहेगा तिलक का शुभ मुहूर्त

Thu, 23 Oct 2025 09:01 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 23 Oct 2025 09:01 AM IST
सार

भाई दूज 2025 का पर्व आज 23 अक्टूबर को उदया तिथि में मनाया जाएगा। तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:05 से 2:54 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अंगूठे से तिलक करने से भाई के जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2025: Festival to be celebrated on October 23; Check auspicious tilak timing and rituals
भाई दूज की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश भर में आज भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज  मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर की रात 8 बजकर 17 मिनट पर शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।  पर्व हमेशा उदया तिथि में मनाए जाते हैं, इसलिए शास्त्रों के अनुसार भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को ही मनाना अत्यंत शुभ और विधि-सम्मत माना गया है।

विज्ञापन

 तिलक का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भाई दूज पर तिलक करने का सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12:05 से 2:54 बजे तक रहेगा। इस दौरान 12:05 से 1:30 बजे तक ‘शुभ चौघड़िया’ और 1:30 से 2:54 बजे तक ‘अमृत चौघड़िया’ रहेगी। अमृत चौघड़िया को सर्वाधिक फलदायी और सौभाग्यवर्धक माना जाता है। इस मुहूर्त में भाई को तिलक करने से उसके जीवन में दीर्घायु, समृद्धि और सुख की वृद्धि होती है।

विज्ञापन

 भाई दूज की पूजा-विधि

भाई दूज पर पूजा और तिलक का कार्य सुबह नहीं, बल्कि दोपहर के समय करना शुभ माना गया है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक कर आरती उतारती हैं, मिठाई खिलाकर उनके दीर्घ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 अंगूठे से तिलक करने का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई को तिलक हमेशा अंगूठे से लगाना चाहिए। प्राचीन काल में राजाओं और योद्धाओं को युद्ध पर जाने से पहले अंगूठे से ही तिलक लगाया जाता था, क्योंकि अंगूठा वायु और अग्नि तत्व का प्रतिनिधि करता है। अंगूठे से तिलक करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और भाई के भाग्य में उन्नति व सौभाग्य का योग बनता है। भाई दूज पर भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उसके सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हैं। भाई दूज का त्योहार भाई दूज, भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया कई नामों से जाना जाता है। इसे यम द्वितीया, भाऊ बीज, भतरु द्वितीया आदि नामों से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed