फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bagidora Assembly By Election Subhash Tambolia who left Congress gets BJP ticket

Rajasthan Bagidora By Election: उपचुनाव के लिए BJP ने प्रत्याशी का किया एलान, सुभाष तंबोलिया को दिया टिकट

Fri, 29 Mar 2024 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 06:56 PM IST
सार

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए सुभाष तंबोलिया को बीजेपी ने टिकट दिया है। बागीदौरा विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल को विधानसभा के लिए उपचुनाव होगी। बता दें कि महेंद्र जीत मालवीय के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी।

विज्ञापन
Bagidora Assembly By Election Subhash Tambolia who left Congress gets BJP ticket
सुभाष तंबोलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के तहत आने वाले बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सुभाष तंबोलिया को उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट 19 फरवरी को तत्कालीन कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के इस्तीफा देने से खाली हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि मालवीय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। मालवीय के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई है। इसके बाद अब बागीदौरा सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। वहीं, मालवीय बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सुभाष तंबोलिया कांग्रेस पृष्ठभूमि से आते हैं और कुछ समय पूर्व उन्होंने महेंद्र जीत सिंह मालवीय का समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में उनकी मां प्रधान के पद पर काबिज हैं। सुभाष तंबोलिया भाजपा प्रत्याशी महेंद्र जीत सिंह मालवीय के समर्थक माने जाते रहे हैं। विधानसभा चुनावों से यहां से भारतीय जनता पार्टी की ओर से कृष्णा कटारा ने प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बांसवाड़ा में स्थित बागीदौरा विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से महेंद्र जीत सिंह मालवीय लंबे समय से विधायक बनते आए हैं। बागीदौरा को लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए महेंद्र जीत का गढ़ माना जा रहा है।हालांकि, अभी तक मालवीय कांग्रेस में थे, अब वो भाजपा में हैं। ऐसे में उपचुनाव में वो भाजपा उम्मीदवार के लिए बड़ी मदद कर सकते हैं।


26 अप्रैल को होगी वोटिंग
मालूम हो कि बागीदौरा विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बाप ने यहां से गत विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे जयकृष्ण पटेल को फिर से मैदान में उतारा है। जय कृष्णा पटेल को विधानसभा चुनाव में 60 हजार 387 वोट मत प्राप्त हुए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि यहां पर भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed