{"_id":"6a01e03409b82356f006f4f3","slug":"ashok-gehlot-questions-pm-modis-appeal-demands-clarity-on-countrys-economic-situation-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4267642-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पीएम मोदी की अपील पर अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, बोले- देश की असली स्थिति स्पष्ट करे केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पीएम मोदी की अपील पर अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, बोले- देश की असली स्थिति स्पष्ट करे केंद्र सरकार
Mon, 11 May 2026 10:34 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:34 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार सेआर्थिक और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर खुलकर संवाद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील को लेकर केंद्र सरकार से देश की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री लोगों से सोना खरीदने या विदेश यात्रा से बचने की अपील कर रहे हैं, तो इसके पीछे के कारण भी सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि केवल अपील कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर देश में ऐसे कौन से हालात हैं, जिनकी वजह से प्रधानमंत्री को इस प्रकार की सलाह देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस बयान को लेकर मीडिया और आम लोगों के बीच भी चर्चा और सवाल उठ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों को पूरी पारदर्शिता के साथ जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की आशंका या भ्रम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RPSC Paper Leak: पेपर लीक माफिया 5 दिन की रिमांड पर: SOG करेगी आमने-सामने पूछताछ
विज्ञापन
इस दौरान अशोक गहलोत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गंभीर मुद्दों पर सोच-समझकर अपनी बात रखते हैं और उनकी बातों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही आशंका जता चुके हैं कि चुनाव के बाद महंगाई या अन्य आर्थिक दबाव बढ़ सकते हैं। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री के हालिया बयान को भी उसी संदर्भ में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार भविष्य में कुछ बड़े आर्थिक फैसलों की भूमिका तैयार कर रही है। हालांकि आने वाले समय में स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांग की कि देश की आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट संवाद किया जाए और जनता को भरोसे में लेकर फैसले लिए जाएं, ताकि अनिश्चितता का माहौल पैदा न हो।