फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   accused who vandalised idols in Veer Tejaji Mandir has been arrested he gave this reason during interrogation

Veer Tejaji Mandir: वीर तेजाजी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई यह वजह

Sat, 29 Mar 2025 10:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 10:04 PM IST
सार

Veer Tejaji Mandir Jaipur: जयपुर के सांगानेर इलाके में वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक नशे में मूर्ति को तोड़ा था। पूछताछ में तनाव के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
accused who vandalised idols in Veer Tejaji Mandir has been arrested he gave this reason during interrogation
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बीकानेर निवासी सिद्धार्थ सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में राजापार्क में रह रहा था। आरोपी तनाव और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और नशे में वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी सिद्धार्थ सिंह राजापार्क में 'तमस कैफे' नाम से एक रेस्टोरेंट चलाता है, जो पिछले कुछ समय से भारी नुकसान में चल रहा था और बंद होने की कगार पर था। शुक्रवार रात आरोपी ने इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में अपने दोस्त से मुलाकात की, जहां पार्टी के दौरान शराब पी। लौटते समय नशे की हालत में मंदिर के सामने कार रोक दी। पहले कुत्तों को खाना देने के लिए रुका और फिर मंदिर में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी वीडियो वायरल...

यह भी पढ़ें: जयपुर में तनाव, सड़कों पर उतरे लोग; जानें वसुंधरा और गहलोत सहित बेनीवाल क्या बोले

मंदिर में बैठकर कुछ देर चिंतन करने के बाद मानसिक तनाव और डिप्रेशन में आकर उसने वीर तेजाजी की मूर्ति को तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ने मंगेतर को घटना की जानकारी दी और अपनी गलती स्वीकार की।

यह भी पढ़ें: तेजाजी की मूर्ति तोड़ने पर गर्माई सियासत, गहलोत और बेनीवाल ने बयान जारी कर मामले की निंदा की

डीसीपी गौतम ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 10 से ज्यादा टीमें बनाकर जांच शुरू की। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आरोपी की लोकेशन होटल इंटरकॉन्टिनेंटल टोंक रोड से ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर में तोड़फोड़ की बात स्वीकार की। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed