{"_id":"6799c186f94676ed8d06a3bd","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-ayushman-tower-in-jaipur-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: आयुष्मान टॉवर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: आयुष्मान टॉवर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू; बड़ा हादसा टला
Wed, 29 Jan 2025 11:19 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:19 AM IST
सार
Jaipur: आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन अभी इसकी जांच कर रहा है। आग की सूचना सुबह 10:20 बजे फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन
आयुष्मान टॉवर में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के प्रतिष्ठित एसएमएस इलाके में स्थित आयुष्मान टॉवर में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग चौथे माले पर लगी, जिससे पूरे टॉवर में धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग तारों के बंडलों में लगी थी।
विज्ञापन
प्रशासन नहीं दे पाया आग लगने का कारण
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन अभी इसकी जांच कर रहा है। राहत की बात यह है कि आयुष्मान टॉवर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं था, जिससे बड़े हादसे की संभावना टल गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू
आग की सूचना सुबह 10:20 बजे फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन