फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   37 Rajasthan Officers Appointed as Observers for Assembly Elections in Five States

Rajasthan: पांच राज्यों के चुनाव में राजस्थान के 37 आईएएस-आईपीएस ऑब्जर्वर नियुक्त; जानें कौन-कौन नाम हैं?

Wed, 18 Mar 2026 08:24 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 18 Mar 2026 08:24 AM IST
सार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
37 Rajasthan Officers Appointed as Observers for Assembly Elections in Five States
वोटिंग (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान कैडर के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी मतदान से लेकर मतगणना तक पूरे चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

सबसे अधिक नियुक्तियां पश्चिम बंगाल में की गई हैं, जहां 17 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तमिलनाडु में 6 आईएएस और 2 आईपीएस, केरल में 2 आईएएस और 2 आईपीएस, जबकि पुडुचेरी और असम में एक-एक आईएएस व आईपीएस अधिकारी को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा गुजरात और गोवा में भी एक-एक आईएएस अधिकारी को ऑब्जर्वर बनाया गया है। ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के हर चरण पर नजर रखते हुए पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- panchayat election : फंड अटका, चुनाव लटका; राजस्थान में पंचायत इलेक्शन पर छिड़ा सियासी घमासान

पश्चिम बंगाल (17 IAS, 3 IPS):
IAS: नवीन जैन, समित शर्मा, रवि जैन, आनंदी, कन्हैया लाल स्वामी, विश्व मोहन शर्मा, नकाते शिवप्रसाद , हरि मोहन मीणा, ओम प्रकाश कसेरा, टीकम चंद बोहरा, हिमांशु गुप्ता, नथमल डिडेल, सुरेश कुमार ओला, चिन्मयी गोपाल, हर्ष सावनसुखा, अशुतोष गुप्ता, रुकमणी रियार
IPS: रूपिंदर सिंह, दीपक कुमार, विकास कुमार

तमिलनाडु (6 IAS, 2 IPS):
IAS: कृष्ण कुणाल, रवि कुमार सुरपुर, शुचि त्यागी, भारती दीक्षित, हरफूल सिंह यादव
IPS: लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार

पुडुचेरी (1 IAS, 1 IPS):
IAS: अजय असवाल
IPS: डॉ. प्रीति चंद्रा

केरल (2 IAS, 2 IPS):
IAS: अनुपमा जोरवाल, भंवर लाल
IPS: विष्णु कांत, परम ज्योति

असम (1 IAS, 1 IPS):
IAS: हिम्मत सिंह बरहठ
IPS: अंशुमान भोमिया

गुजरात (1 IAS):
मातादीन मीणा

गोवा (1 IAS):
पूजा कुमारी पार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed