{"_id":"689dea797cd2c47b7708675f","slug":"18-police-officers-of-the-state-will-be-awarded-the-presidents-police-medal-and-police-medal-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3286114-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस 2025: जयपुर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह, प्रदेश के 18 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस 2025: जयपुर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह, प्रदेश के 18 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित
Thu, 14 Aug 2025 10:22 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:22 PM IST
सार
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद चयनित पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे और 8:55 बजे अनिल पालिवाल संबोधन देंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित सेरेमोनियल ड्रेस, मैडल और डेकोरेशन सहित शामिल होंगे।
विज्ञापन
कंपनी कमांडर भंवर सिंह और उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, जयपुर में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने के कारण महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, राजीव कुमार शर्मा जोधपुर में रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में डीजीपी (तकनीकी सेवाएं एवं यातायात) अनिल पालिवाल मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 8:45 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशासन एवं कानून व्यवस्था) विशाल बंसल ने बताया कि ध्वजारोहण के तुरंत बाद चयनित पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। सुबह 8:55 बजे अनिल पालिवाल संबोधन देंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित सेरेमोनियल ड्रेस में मैडल व डेकोरेशन सहित भाग लेंगे।
पदक सम्मान
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर प्रदेश के 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें दो अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 16 को पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति का पुलिस पदक
पुलिस पदक प्राप्तकर्ता
डीजीपी राजीव शर्मा ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। यह आयोजन पुलिस बल की वीरता और समर्पण को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

- भंवर सिंह, कंपनी कमांडर, तृतीय बटालियन आरएसी, बीकानेर
- नरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक, एजीटीएफ, सीआईडी सीबी, जयपुर
पुलिस पदक प्राप्तकर्ता
- मनीष अग्रवाल द्वितीय, उप महानिरीक्षक पुलिस आर्म्ड बटालियन
- धर्मेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी एसएसबी, जयपुर शहर
- अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी
- चैन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाली, पाली
- कैलाश चंद खटीक, पुलिस उप अधीक्षक, एससी-एसटी सेल, झालावाड़
- सवाई सिंह, पुलिस निरीक्षक, थाना करधनी, जयपुर आयुक्तालय
- जसवंत राम, उप निरीक्षक, कार्यालय आईजी रेंज, जोधपुर
- देवी सिंह, उप निरीक्षक, तकनीकी शाखा, एसएसबी, जयपुर
- सही राम, प्लाटून कमांडर, प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर
- भोजराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक, साइबर थाना, जयपुर
- कानाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल, पुलिस काउंसलिंग एवं सहायता केंद्र, बीकानेर
- देवकरण, हेड कांस्टेबल, तृतीय बटालियन आरएसी, बीकानेर
- गिरधारी लाल, हेड कांस्टेबल, राजस्थान पुलिस अकादमी
- तलसा राम, हेड कांस्टेबल, एसडीआरएफ, जयपुर
- सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल, छठी बटालियन आरएसी, धौलपुर
- तेजा राम, कांस्टेबल, राजस्थान पुलिस अकादमी
डीजीपी राजीव शर्मा ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। यह आयोजन पुलिस बल की वीरता और समर्पण को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।