{"_id":"694f4f536c6008eeb600b25a","slug":"150-new-pm-e-buses-to-start-in-jaipur-from-january-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में सार्वजनिक परिवहन को बड़ा तोहफा, नए साल में 150 नई पीएम ई-बसें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में सार्वजनिक परिवहन को बड़ा तोहफा, नए साल में 150 नई पीएम ई-बसें शुरू
जयपुर शहरवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नए साल के अवसर पर राजधानी को जनवरी से 150 नई पीएम ई-बसें मिलने जा रही हैं, जो जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (JCTSL) के बेड़े में शामिल होंगी। इस कदम से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम साबित होगा। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 75 इलेक्ट्रिक बसें बगराना डिपो से संचालित की जाएंगी। बगराना डिपो में इन बसों के लिए आवश्यक विद्युत कनेक्शन और चार्जिंग स्टेशन तैयार हैं, जिससे जनवरी से संचालन शुरू होने की पूरी संभावना है। इन बसों के आने से शहर के प्रमुख रूट्स पर यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर का विकल्प मिलेगा। संचालन जीसीसी (ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट) मॉडल के तहत होगा, जिसमें निजी ऑपरेटर बसों का संचालन और रखरखाव संभालेगा, जबकि किराया निर्धारण और रूट प्लानिंग JCTSL की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में 75 बसों का संचालन टोडी आगार से प्रस्तावित है। हालांकि, टोडी आगार में अभी तक विद्युत कनेक्शन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होने के कारण इसमें कुछ देरी हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इन 150 नई पीएम ई-बसों के आने से जयपुर में सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क और मजबूत होगा। बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण से निपटने में इलेक्ट्रिक बसें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ई-बसों से ईंधन की बचत के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए और बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके तहत 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की योजना है, जिनमें से 50 डबल डेकर बसें होंगी। डबल डेकर बसों के आने से जयपुर जैसे व्यस्त शहर में अधिक यात्रियों को एक साथ सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।