{"_id":"69118fe87982efe9bd0d881e","slug":"100-kg-iron-safe-stolen-from-jaipur-jewellers-house-3-masked-thieves-caught-on-cctv-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3612093-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: जयपुर में ज्वेलर के घर से 100 किलो की तिजोरी चोरी CCTV में कैद, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: जयपुर में ज्वेलर के घर से 100 किलो की तिजोरी चोरी CCTV में कैद, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
Mon, 10 Nov 2025 06:04 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:04 PM IST
सार
Jaipur Crime: जयपुर के बजाज नगर स्थित एक ज्वेलर के घर से चोर 100 किलो वजनी तिजोरी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। तीन नकाबपोश युवक बाइक से आए, तिजोरी को सीढ़ियों से घसीटकर ले गए। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के बजाज नगर थानांतर्गत बसंत विहार में ज्वेलर के घर शनिवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश चोर 100 किलो वजनी लोहे की तिजोरी समेत लाखों के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीनों बदमाश बाइक पर आए और रेकी के बाद घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घर में रहने वाले 47 वर्षीय ज्वेलर का ज्वेलरी एक्सपोर्ट का कारोबार है। उनके मकान के बगल में बेटे का कमरा है, लेकिन शुक्रवार रात बेटे की तबीयत खराब होने से वह पिता के पास सो गया। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन
ASI इंद्राज के अनुसार, चोरों ने मेन गेट का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया। फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर करीब 100 किलो वजनी तिजोरी को तीनों मिलकर सीढ़ियों से नीचे घसीटकर ले आए। इसके बाद दो चोर तिजोरी को बाइक पर रखकर ले गए, जबकि तीसरा आरोपी पैदल ही मौके से निकल गया।
विज्ञापन
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि चोर सुबह करीब 4:59 बजे घर में घुसे और 5:32 बजे घर से निकल गए। इस दौरान उन्होंने कमरे में रखे कीमती सामान और महंगे परफ्यूम की बोतलें बैग में भर लीं। पीड़ित ज्वेलर के अनुसार तिजोरी में करीब 5 किलो चांदी के गहने थे।
यह भी पढ़ें- Jaipur Building Collapse: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत; मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी
घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर खुलने पर हुई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बजाज नगर थाना पुलिस व FSL टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV भी खंगाले और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस का मानना है कि चोरों ने पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपियों की पहचान और उनकी लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। ज्वेलर का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Anta By-poll 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव कल, 268 केंद्रों पर मतदान करेंगे 2.28 लाख मतदाता
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन