फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Viral Video Youth arrested for blowing currency notes like money heist web series

Jaipur: 'Money Heist' स्टाइल में युवक ने उड़ाये नोट, लूटने के लिए सड़क पर जुटी भीड़, गिरफ्तार किया तो ये बोला

Tue, 03 Oct 2023 04:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 Oct 2023 04:49 PM IST
सार

जयपुर पुलिस ने नोट उड़ाने वाले युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम कार नंबर के जरिए आरोपी के घर तक पहुंची थी। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने फन के लिए नोट उड़ाए थे।

विज्ञापन
Jaipur Viral Video Youth arrested for blowing currency notes like money heist web series
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में मालवीय नगर स्थित वेस्ट साइड मॉल के बाहर बीती शाम एक नकाबपोश युवक ने 10-20 रुपये के असली नोट उड़ाए। जिन्हें लूटने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे करीब 20 मिनट तक जाम भी लगा रहा। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति कार के ऊपर चढ़कर नोटों को अपने पिग्गी बैग से निकालकर उड़ा रहा है। इन नोटों को बटोरने के लिए राहगीरों, वाहनचालकों और ई रिक्शा चालकों की भीड़ लग रही है। काले रंग की कार पर चढ़ा शख्स लाल रंग की ड्रेस पहने हुए और प्लास्टिक का मास्क लगाकर अपनी पहचान छुपाए हुए है। ये घटना जवाहर सर्किल थाना इलाके के जीटी बाजार के पास की है। वीडियो देखने पर ये पूरी घटना 'Money Heist' वेबसीरीज जैसी के एक सीन जैसी लग रही है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद ये बोला युवक 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने नोट उड़ाने वाले युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम कार नंबर के जरिए आरोपी के घर तक पहुंची थी। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने फन यानी मनोरंजन के लिए नोट उड़ाए थे। हलांकि, पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाने का भी प्रयास कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शख्स को हो सकती है सजा
भारतीय राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान करना राजद्रोह के श्रेणी के अपराध में आता है। सीआरपीसी की धाराओं के तहत दोष साबित होने पर 3 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। कोर्ट ऐसे आरोपियों को अर्थदंड भी दे सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed