फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Royal family won first fight against vasundhra govt

राजस्थानः राजघराने ने पहले मुकाबले में 'महारानी' को दी मात

Wed, 07 Sep 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
Jaipur: Royal family won first fight against vasundhra govt

राजस्‍थान में सरकार और राजघराने के बीच जारी विवाद बेशक राज्य से निकलकर भाजपा आलाकमान तक पहुंच गया हो लेकिन इस लड़ाई में पहला चरण तो राजघराने के ही नाम रहा। राज्य सरकार को जहां पहले भाजपा नेतृत्व से निराशा हाथ लगी वहीं उसके बाद कोर्ट ने भी उसे झटका दे दिया। 

विज्ञापन


नतीजतन प्रशासन को अपना कदम वापस लेते हुए राजमहल पैलेस के सभी गेट खोलने पड़े और अपने द्वारा लगाई गई सील को भी हटाना पड़ा। खास बात ये रही कि इस लड़ाई में महारानी कहलाने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को निजी तौर पर भी झटका लगा।
विज्ञापन


असल में पूरा मामला ये था कि लंबे समय से जयपुर प्रशासन और जयपुर राजघराने के बीच 12 बीघा में बने राजमहल पैलेस को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में चले केस के बाद जो डिक्री जारी हुई उसे भी दोनों पक्ष अपने अपने अनुसार परिभाषित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बीते 24 अगस्त को प्रशासन ने अचानक सुबह सवेरे फोर्स के साथ राजमहल पैलेस के ‌एक हिस्से को ढहाते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके विरोध में महारानी पदमिनी देवी समर्थकों के साथ सड़कों पर उतर आई। 

जयपुर की सड़कों पर उतरा राजघराना, हिल गई सरकार

Jaipur: Royal family won first fight against vasundhra govt

जयपुर की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा तो प्रशासन के साथ ही सरकार के भी कान खड़े हो गए। खास बात ये रही कि इस जुलूस का नेतृत्व बुजुर्ग महारानी ने ही किया जिन्होंने इसे राजपरिवार की बेइज्जती और राजपूतों के मान सम्मान से जोड़ दिया। 

मामला क्षत्रिय सम्मान का बना तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी तुरंत संज्ञान लिया। भाजपा नेतृत्‍व की बेचैनी की वजह ये भी थी कि महारानी ने इस लड़ाई को राजस्‍थान से निकालकर उत्तर प्रदेश में भी लड़ने का मन बना लिया था। 

ऐसे में यूपी में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा को क्षत्रिय वोट खोने का डर सताने लगा। इसके बाद तुरंत भाजपा आलाकमान की ओर से केंद्रीय संगठन मंत्री श्यौदान सिंह को डेमेज कंट्रोल के लिए भेजा गया। 

Jaipur: Royal family won first fight against vasundhra govt

जिन्होंने वसुंधरा राजे और राजघराने की राजकुमारी दीया सिंह को आमने सामने बैठाकर बातचीत कराई। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सख्त संकेत मिलने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मामले को ज्यादा तूल न देते हुए राजघराने के गेट खुलवाने के संकेत दे दिए थे। 

इसके बाद रविवार सुबह होते ही राजभवन के सील किए गए गेट को खोल दिया गया। दूसरी ओर मंगलवार को कोर्ट से भी इस संबंध में राजस्‍थान सरकार और जयपुर विकास प्राधिकरण को झटका लगा। 

जयपुर की एडीजे कोर्ट के न्यायाधीश कैलाश चंद्र मिश्रा ने तुंरत सील किए गए दरवाजों को खोलने और ध्वस्त किए गए निर्माण को एक महीने के अंदर दोबारा बनवाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed