फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News: Action Against Fake Disability Certificates, Transport Dept Issues Strict Directives

Jaipur News: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से लाभ लेने वालों पर सख्ती, परिवहन विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Fri, 21 Aug 2026 07:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 21 Aug 2026 07:21 PM IST
सार

परिवहन विभाग ने फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड के जरिए सरकारी लाभ लेने वाले अपात्र लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपने संगठन के सभी रीजन से दिव्यांग कार्मिकों का विवरण भी मांगा गया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Action Against Fake Disability Certificates, Transport Dept Issues Strict Directives
राजस्थान परिवहन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड के जरिए सरकारी लाभ लेने वाले अपात्र लोगों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उप परिवहन आयुक्त राजेश जाखड़ ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे सभी मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने साफ किया है कि फर्जी यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से अनुचित लाभ लेने वाले अपात्र व्यक्तियों पर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही परिवहन विभाग ने अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों की जानकारी भी मांगी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagaur: फसल बीमा के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, फर्जी रसीदें व लैपटॉप बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने अपने संगठन के सभी रीजन से दिव्यांग कार्मिकों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त होने वाली यह पूरी जानकारी आगे कार्मिक विभाग (डीओपी) तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को प्रेषित की जाएगी। विभाग ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दिव्यांग कर्मचारियों से जुड़ा पूरा विवरण समय पर उच्च अधिकारियों और संबंधित विभागों तक पहुंच सके।

परिवहन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को एक तय समय सीमा के भीतर यह रिपोर्ट उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विभाग ने इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने वालों को चेतावनी भी दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट देने में लापरवाही या देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed