{"_id":"3eb44368-656d-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"jaipur-literary-festival-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में साहित्य का महाकुंभ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में साहित्य का महाकुंभ आज से
जयपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
गुलाबी नगरी में जयपुर साहित्य महोत्सव डिग्गी पैलेस में बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इस बार फेस्टिवल में दलाई लामा, किरण बेदी, शर्मिला टैगोर, महाश्वेता देवी, प्रसून जोशी सहित कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। साथ ही पाकिस्तान सहित कई देशों के साहित्यकार भी इस महोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान दलाई लामा और किरण बेदी की ओर से की जाने वाली चर्चा भी खास रहेगी। यह साहित्यिक महाकुंभ पांच दिनों तक चलेगा। जयपुर साहित्य महोत्सव में रोजाना 35 से अधिक सत्र होंगे, जिनमें विभिन्न विषयों पर दुनिया भर के साहित्यकार चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
नहीं होने देंगे आयोजन: भाजयुमो
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तानी साहित्यकार इस आयोजन में शामिल होंगे, तो वह इसका आयोजन नहीं होने देंगे। उनके अनुसार पाकिस्तानी साहित्यकारों को यहां किसी भी सूरत में नहीं आने दिया जाएगा। भाजयुमो ने पुलिस कमिश्नर बी एल सोनी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन