फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Highcourt lawyer pen stolen from chamber FIR registered for theft and assault

Rajasthan: हाईकोर्ट के वकील का बेशकीमती पेन ढूंढ रही जयपुर पुलिस, चैंबर से चोरी होने की FIR दर्ज, जानें मामला

Tue, 05 Sep 2023 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Sep 2023 05:30 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट के वकील प्रवीण बलवदा का उनके चैंबर से पेन चोरी हो गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने अशोक नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस बेशकीमती पेन और उसे चुराने वाले आरोपी को तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Jaipur Highcourt lawyer pen stolen from chamber FIR registered for theft and assault
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस का काम अपराध रोकना और अपराधियों को पकड़कर को पकड़कर उन्हें सजा दिलाने का है। चोरी, हत्या, लूट समेत कोई भी अपराध होने पर पीड़िता थाने जाकर केस दर्ज कराता है, ताकि पुलिस आरोपी को पकड़ सके। इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है। लेकिन, हैरानी तब होती है जब पुलिस के पास, कुत्ता और तोता चोरी होने जैसे केस पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक केस जयपुर पुलिस के पास पहुंचा है, जहां एक वकील ने अपना बेशकीमती पेन चोरी होने का केस दर्ज कराया है। अशोक नगर थाने में हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रवीण बलवदा ने पेन चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवीण बदवदा ने अपने शिकायत में बताया कि कोर्ट परिसर के ए-ब्लॉक में उनका चैंबर है। चैंबर में उनके साथ वकील मनोज चौधरी भी बैठते हैं। 23 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे उनका बेटा वकील मोहित बलवदा और पत्नी भावना लंच करने गए थे। वहां से वापस लौटने पर मोहित ने कुर्सी पर टंगा अपना कोट पहना तो उसमे रखा बेशकीमती पेन नहीं था। साथ चैंबर में बैठने वाले अधिवक्ता मनोज चौधरी भी वहां नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज चौधरी को कॉल कर पेन के बारे में पूछा तो वह गुस्सा हो गए। आमने सामने आने पर बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान मनोज ने जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जिसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण बलवदा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।   


जानकारी के अनुसार सी-स्कीम अशोक नगर के रहने वाले प्रवीण बलवदा राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। वे कोर्ट परिसर के ए-ब्लॉक में बने चैंबर में बैठते हैं। उनके साथ एडवोकेट मनोज चौधरी भी उसी चैंबर में बैठते हैं। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed