{"_id":"63d926217fdc1147fd4cb2ef","slug":"jaipur-crime-news-police-arrested-three-miscreants-who-opened-fire-on-zee-club-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Crime News: जी क्लब पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने अन्य साथी से हथियार किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Crime News: जी क्लब पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने अन्य साथी से हथियार किए बरामद
Tue, 31 Jan 2023 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:01 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में बीकानेर निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा और आगरा निवासी ऋषभ उर्फ यशचंद रजवार को आगरा के बाह स्थित जैतपुर से पकड़ा। उन्होंने पूछताछ में बताया कि इनके हथियार नहटोली में छिपे उनके साथी भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा के पास हैं।
विज्ञापन
मीडिया को घटना की जानकारी देते एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जी क्लब पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाश जयप्रकाश, संदीप और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पुलिस की टीम तीनों को जयपुर लेकर पहुंची। इस दौरान खोह नागोरियां थाना इलाके के पास इन बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में तीनों आरोपी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को घायल अवस्था में पकड़कर इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है।
विज्ञापन
घायल बदमाशों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से एसएमएस अस्पताल में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर किया भागने का प्रयास, जवाबी कार्रवाई में हुए घायल
एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि जी क्लब पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को यूपी से जयपुर लाया जा रहा था। तभी रास्ते में खोह नागोरियान इलाके में इन बदमाशों ने पुलिस जीप में बैठे पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्रॉस फायरिंग कर दी। इसमें जयप्रकाश, संदीप और ऋषभ को गोली लगी।
विज्ञापन
आरोपियों में दो नाबालिग और एक बीस साल का
उन्होंने बताया कि बदमाशों के रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि प्रदीप और ऋषभ नाबालिग हैं। इनकी उम्र 16 साल है। जयप्रकाश 20 साल का है। इन दोनों ही बदमाशों ने जयपुर शहर के जी क्लब पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद अब गैगस्टर लॉरेंस विश्नोई को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में बीकानेर निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा और आगरा निवासी ऋषभ उर्फ यशचंद रजवार को आगरा के बाह स्थित जैतपुर से पकड़ा। उन्होंने पूछताछ में बताया कि इनके हथियार नहटोली में छिपे उनके साथी भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा के पास हैं। पुलिस भूपेंद्र को पकड़ने गई तो उसने फायरिंग की, लेकिन काउंटर फायरिंग के बाद भूपेंद्र पकड़ा गया। इसके बाद भूपेंद्र को आगरा पुलिस जबकि बाकी तीनों आरोपियों को जयपुर पुलिस ले आई। भूपेंद्र से तीन पिस्टल, छह मैगजीन और सात कारतूस मिले।
एक आरोपी की हालत गंभीर
तीनों ही बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। बदमाश प्रदीप के पैर में फैक्चर भी है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया है। प्रदीप के अन्य दो साथियों को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया है। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज अनुराग धाकड़ ने बताया कि प्रदीप की हालत गंभीर है। इस पर काम किया जा रहा है। बाकी दोनों ही लड़कों की बुलेट निकाल ली गई है।