फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Internet services stopped in Dungarpur after violent protest in Rajasthan teacher recruitment, CM convenes meeting

राजस्थान शिक्षक भर्ती आंदोलन में हिंसा के बाद डूंगरपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद, सीएम ने बुलाई बैठक

Sat, 26 Sep 2020 04:13 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Sep 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
Internet services stopped in Dungarpur after violent protest in Rajasthan teacher recruitment, CM convenes meeting
अशोक गहलोत - फोटो : social media

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शिक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों का प्रदर्शन हिंसक होने के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। उदयपुर रेंज की आईजी पुलिस विनीता ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को दिन में ट्वीट के जरिये शांति की अपील करने के बाद रात में प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा डूंगरपुर क्षेत्र से कांग्रेस व भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों ने भी शिरकत की। शनिवार को उदयपुर में भी प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य मंत्री अर्जुन बमानिया ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि डृंगरपुर के बिच्छीवाडा पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रभावित हुआ आवागमन अब तक सामान्य नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के साथ 1167 सामान्य श्रेणी के पदों को भरने की अपनी मांग के लिए 2018 परीक्षा के उम्मीदवार पिछले एक पखवाड़े से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को प्रदर्शनकारियों ने बिच्छीवाडा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने के साथ ही पुलिस पर पथराव किया था। इसके अलावा चार पुलिस गाड़ियों समेत कई वाहनों में आग भी लगा दी गई थी। पथराव में एक एएसपी और एक थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का उपयोग कर हालात नियंत्रित करने पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed