फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   International Expo in Jodhpur from March 20 REPC chairman Rajeev Arora took meeting CM Ashok Gehlot

Rajasthan: जोधपुर इंडस्ट्री को वर्ल्ड मैप पर लाने की तैयारी, इंटरनेशनल एक्सपो को लेकर REPC चेयरमैन ने ली बैठक

Fri, 27 Jan 2023 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 27 Jan 2023 10:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की इंडस्ट्री को वर्ल्ड मैप पर लाने की तैयारियों में जुट गए हैं । इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को नई ऊंचाइयां देने के लिए आगामी 20 से 22 मार्च तक जोधपुर के ईपीसीएच सेंटर बोरानाड़ा इंडिया में इंटरनेशनल बिजनेस एक्स्पो लगाया जाएगा।

विज्ञापन
International Expo in Jodhpur from March 20 REPC chairman Rajeev Arora took meeting CM Ashok Gehlot
इंटरनेशनल एक्सपो को लेकर हुई बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में 3 दिन के इंटरनेशनल एक्सपो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और स्मॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को  जोधपुर के बोरानाड़ा में एक्सपो की रिव्यू मीटिंग ली। इस दौरान इंडस्ट्री कमिश्नर महेंद्र पारख, राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के उपाध्यक्ष महावीर प्रताप शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर पीआर शर्मा सहित बड़ी संख्या में इंडस्ट्रियलिस्ट और एक्सपोर्टर्स मौजूद रहे।

विज्ञापन


जोधपुर से एक्सपोर्ट होने वाले प्रमुख प्रोडक्ट्स होंगे डिस्प्ले
चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने बैठक में एक्सपो को कामयाब बनाने के लिए हर स्तर पर टाइम बाउंड कोशिशों में जुटने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा- एक्सपो मेले में जोधपुर से एक्सपोर्ट होने वाले प्रमुख प्रोडक्ट्स में फर्नीचर के अलावा कृषि और कई तरह की प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज, इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट , स्टील वगैरह को भी एक्जिबिट किया जाएगा। इसके लिए यूरोप, अमेरिका ,मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के  भारतीय दूतावास और हाई कमिश्नर के माध्यम से विदेशी बायर्स से कॉन्टेक्ट कर इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमन्त्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान के उद्यमियों के लिए नई अपॉर्च्युनिटीज खुलेंगी
अरोड़ा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इस व्यापार मेले के सफल इम्प्लीमेंटेशन के लिए अलग अलग उद्यमियों और निर्यातकों से सुझाव आमंत्रित कर उन पर मुख्य रूप से अमल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय एक्सपोर्टर्स और नॉन एक्सपोर्टर फर्म भी इस एक्सपो को सफल बनाने के लिए हर संभव भागीदारी निभाएंगे। इससे पश्चिमी राजस्थान के उद्यमियों के लिए नई अपॉर्च्युनिटीज़ खुलेंगी और रोजगार-व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी।  इससे आयोजन स्थल बोरानाड़ा का भी डवलपमेंट होगा और वहां की व्यवस्थाएं सुधरेंगी। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर को इस एक्सपो के लिए चुना
एक्सपो से विशेष रूप से संभाग के उन कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिन्हें गाँव-गाँव में काम करके अपने उत्पादों को बेचने के लिए दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रो सिटी में जाना पड़ता है। इस एक्सपो से ज़्यादा से ज़्यादा खरीदारों तक प्रोडक्ट पहुंचेंगे और स्थानीय उत्पादों के लिए इनका आकर्षण बढ़ेगा। 


अरोड़ा ने कहा-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर को इस इंटरनेशनल प्रदर्शनी के लिए चुना है। मुख्यमंत्री की इच्छा के मुताबिक ही जोधपुर में यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक्सपो होने जा रहा है। इस आयोजन में सहयोग के लिए आयोजक संस्थाओं और उद्यमियों की एक कमेटी बनाई जाएगी। बैठक में एक्सपो में लगाई जाने वाली स्टॉल्स, पूरे कैम्पस एरिया, स्टॉल अलॉटमेंट से संबंधित जरूरी प्रावधानों, विभिन्न व्यवस्थाओं पर पॉइंट वाइज चर्चा करते हुए एक्सपो स्थल का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed