{"_id":"1554c7fa-1855-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"intelligence-agencies-fear-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाकों को लेकर खुफिया एजेंसियां आशंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाकों को लेकर खुफिया एजेंसियां आशंकित
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Oct 2012 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एजेंसियों को भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के रिहायसी क्षेत्रों में नवम्बर से जनवरी तक बड़े धमाके होने की आशंका है। एजेंसियों की दी गई रिपोर्ट की मुताबिक सीमा से सटे पाकिस्तान इलाके में लश्कर-ए-तैयबा की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में पुलिस को हर समय चौकस रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार नवम्बर माह में दशहरे और दीपावली जैसे त्योहार होने के कारण हमलों की आशंका अधिक है। खुफिया एजेंसी ने पाक सीमा से सटे इलाकों में होने वाली घुसपैठ पर भी निगरानी रखने के लिए कहा है। इस स्थिति में जयपुर के राज्य पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को सर्तकता बरतने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर और गंगानगर जिलों में विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हरीश मीणा और राज्य इंटेलिजेंस महानिदेशक दलपत सिंह दिनकर ने इस बारे में पत्र लिखने के साथ ही पुलिस अधीक्षकों से टेलिफोन पर भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन