फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Income Tax Department raids on Tirupati and Baba business groups of Rajasthan 

राजस्थान में आयकर का छापा: तिरुपति और बाबा ग्रुप के 43 ठिकानों पर कार्रवाई जारी, टीमें खंगाल रही दस्तावेज

Thu, 10 Feb 2022 02:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 02:46 PM IST
सार

राजस्थान के मार्बल-मिनरल के बड़े कारोबारी तिरुपति और बाबा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड जारी है। विभाग की टीमें कारोबारियों और उनके सहयोगियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं। 

विज्ञापन
Income Tax Department raids on Tirupati and Baba business groups of Rajasthan 
अजमेर में छापा मारने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी है। विभाग की टीम ने राज्य में गुरुवार सुबह तिरुपति और बाबा ग्रुप के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की। आयकर और पुलिस टीम के 300 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों ने जयपुर, टोंक, सांवरदा और देवली सहित करीब 43 ठिकानों पर छापा मारा है। टैक्स चोरी की आशंका के चलते मार्बल और मिनरल ग्रुप के मालिकों के यहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि विभाग को कारोबारियों द्वारा टैक्स चोरी की सूचना काफी समय से मिल रही थी। मार्बल-मिनरल तिरुपति और बाबा ग्रुप पर एक साथ पड़े छापे से उनके करीबियों की चिंता भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है आयकर की छापामार कार्रवाई में कारोबारियों के यहां से करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हो सकता है। दस्तावेजों की जांच के बाद टीम बैंक खाते और लॉकर की जानकारी जुटाकर उन्हें भी खोलेगी। इन खातों और लॉकर से बड़ी मात्रा में काली कमाई मिलने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल, आयकर की टीम कारोबारियों और उनके सहयोगियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


अजमेर में कार्रवाई जारी 
आयकर की टीम ने अजमेर जिले के किशनगढ़, केकड़ी और सावर में छापा मारा। यहां कारोबारियों के घरों, दफ्तरों, फैक्ट्री और माइन्स साइट पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जांच को लेकर विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed