फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In the case of Acharya's murder in Karnataka, the Jain society closed the market in Sawaimadhopur

Rajasthan: कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या का मामला; जैन समाज ने किया बाजार बंद, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 20 Jul 2023 04:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Jul 2023 04:29 PM IST
सार

कर्नाटक में जैन आचार्य काम कुमारनंदी की निर्मम हत्या के मामले में सवाईमाधोपुर में जैन समाज ने आज बाजार बंद कर विरोध जताया। हत्यारों की गिरफ्तारी और सख्त सजा दिलाने राष्ट्रीय जैन कल्याण आयोग गठन की मांग रखी। नागौर में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विज्ञापन
In the case of Acharya's murder in Karnataka, the Jain society closed the market in Sawaimadhopur
प्रदर्शन करते जैन समाज के लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कर्नाटक में पांच जुलाई को हुई जैन आचार्य काम कुमारनंदी की निर्मम हत्या को लेकर जैन समाज में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में आज सवाई माधोपुर में भी जैन समाज ने बंद का आह्वान किया।

विज्ञापन


सवाईमाधोपुर में जिला मुख्यालय पर जैन समाज सहित सर्व समाज द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। जैन समाज के बंद के आह्वान को व्यापारियों का समर्थन मिला, जिसके चलते पुराने शहर में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। इस दौरान जैन समाज सहित सर्व समाज द्वारा घटना के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली पुराने शहर के पंचायती जैन मंदिर से रवाना होकर पुलिस चौकी, सदर बाजार, खंडार बस स्टैंड, आलनपुर, रणथंभौर सर्किल, सिटी सेंटर आंबेडकर सर्किल होते हुवे कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां रैली में शामिल लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज के लोगों ने जैन मुनि की हत्या के आरोपियों को गिरफ़्तार कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द और सख्त से सख्त सजा दिलाने, जैन संतों के पैदल विहार में सुरक्षा उपलब्ध करवाने, देश के प्रत्येक राज्य में जैन श्रमण संस्कृति आयोग का गठन करने, पैदल विहार करने वाले सर्व समाज के संतों के लिए हर 20 किलोमीटर पर सामुदायिक आश्रय स्थल बनाने सहित देश भर के जैन समाज के मंदिरों और धर्मशालाओं के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय जैन कल्याण आयोग का गठन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नागौर में भी लोग उतरे सड़कों पर, काली पट्टी बांधकर महिलाओं को पुरुषों ने निकाला जुलूस 
कर्नाटक प्रांत में चिक्कोड़ी तालुका के हीराखोड़ी गांव में दिगंबर जैन आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी मुनिराज की निर्मम हत्या को लेकर नागौर जिले भर के जैन समाज के लोगों ने नागौर जिला कलेक्टर अमित यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। जैन समाज के महिला पुरुष जुलूस के रूप में सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि गत 5 जुलाई को दिगंबर जैन संत श्री 108 कामकुमारनंदी मनुराज का अपहरण कर उनकी हत्या कर शरीर टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए गए। जिससे सर्व समाज में रोष व्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य विगत 15 वर्षों से पहाड़ी के नदी पर्वत पर पार्श्वनाथ जैन मंदिर और आश्रम का निर्माण करा रहे थे। उनका अधिकांश प्रवास भी यही होता था। वर्षा योग 2023 हेतु पूज्य आचार्य इसी आश्रम में विराजमान थे। 5 जुलाई 2023 की सायंकाल आचार्य अचानक लापता हो गए, काफी तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने जैन मुनि का अपहरण व हत्या करना स्वीकार किया एवं जैन संत की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े करके फेंक दिए। आचार्य की हत्या से जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है एवं सम्पूर्ण मकराना जैन समाज उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निवेदन करते है कि उक्त घटना की जांच करा कर आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कठोर कदम उठाये जाएं। उन्होंने भारत वर्ष के सभी प्रांतों में जैन मुनिराज व आर्यिका साध्वीयों के विहार व प्रवास के अन्तर्गत सुरक्षा व संरक्षण प्रदान करने की मांग की हैं। 

प्रमिल नहाटा,नागौर - कर्नाटक के अंदर हमारे जैन समाज के जैन मुनि की निर्मम हत्या की गई है। आज पूरे राजस्थान में अपने प्रतिष्ठान बंद करके पूरे राजस्थान में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में मौन जुलूस निकालकर सभी अपने प्रतिष्ठान बंद रहे कर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। यदि समय पर हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो हम उग्र आंदोलन करने भी कोई समय नहीं लेंगे। हमारे साधु-संतों एक हमारा एक जैन संप्रदाय के लोग अहिसा प्रवृत्ति के लोग हैं। हमारे साधु-संतों के ऊपर दिनों के ऊपर घटनाएं घटित होती रहती हैं। हमारे साधु संत जो विहार करते हैं उनके साथ भी घटनाएं घटित होने के समाचार आते रहते हैं और संत राष्ट्र की एक धरोहर होते हैं और उनके साथ इस तरह की की घटना घटित होती हैं। जैन समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। कभी सुख नहीं बैठेगा। हमेशा आगे ही रहेगा।



2..किरण.. जैसा कि पिछले दिनों एक जैन मुनि की निर्मम हत्या हुई है जो अपना सर्वस्व त्याग करके संसार के लिए हमारे लिए सब कुछ छोड़ देता है उनकी ही आश्रम में उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है हमारी मुख्य मांग यह है कि इस तरीके से जैन मुनियों के ऊपर इस तरीके से हत्या जैसे मामले हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे साथी जैन मुनि विहार करते हैं उस समय उनके साथ सड़कों पर जगह-जगह एक्सीडेंट होते हैं साथ ही सड़क जगह-जगह सरकार जैन मुनियों के लिए आश्रम बनाएं और उनके लिए भी व्यवस्था करवाएं यह उनकी मुख्य मांग है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed