फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Nagaur, a government teacher beat up his elder brother, then tied him in a scooter and dragged him

Nagaur: बड़े भाई के साथ की मारपीट फिर स्कूटर में बांधकर घसीटा, आरोपी सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 10:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 19 Jul 2023 10:10 PM IST
सार

नागौर में एक सरकारी शिक्षक ने गांव के चौराहे पर अपने ही भाई के साथ की मारपीट की स्कूटर में बांधकर घसीटता हुआ ले गया। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।

विज्ञापन
In Nagaur, a government teacher beat up his elder brother, then tied him in a scooter and dragged him
कैमरे में कैद हुई घटना की फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गहलोत सरकार अपनी पुलिस के ऊपर गर्व महसूस कर रही है। वहीं, दूसरी ओर नागौर में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। नागौर की कोतवाली थाने इलाके के ताऊसर गांव के गुर्जर खेड़ा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छोटा भाई अपने बड़े भाई से गांव के मुख्य चौराहे पर मारपीट करता दिख रहा है। मारपीट के बाद उसको स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटता हुआ ले जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि ताऊसर गांव के गुर्जर खेड़ा पर मनोहर पुत्र बद्री राम मेघवाल बैठा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई हंसराज मेघवाल अपनी स्कूटी लेकर वहां पर पहुंचा और मनोहर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं  मारपीट के बाद भाई को स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन


हंसराज मेघवाल वर्तमान में ताऊसर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हंसराज एक शातिर प्रवृत्ति का युवक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed