फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Jhunjhunūn after breaking the roof of the shop lump fell on the head Divyang died

Rajasthan: झुंझुनूं के सिंघाना में आंधी से दुकान की छत तोड़कर सिर पर गिरी गुमटी, दिव्यांग की मौत

Mon, 15 May 2023 08:23 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 15 May 2023 08:23 AM IST
सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के महराणा माता मंदिर के निर्माणाधीन मुख्यद्वार पर बनी गुमटी आंधी से नीचे गिर गई। इस दौरान दुकान में बैठे एक दिव्यांग की मौत हो गई।

विज्ञापन
In Jhunjhunūn after breaking the roof of the shop lump fell on the head Divyang died
हादसे में दिव्यांग की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराणा माता का मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर में आने वाले चढ़ावे से मंदिर कमेटी गांव से माता के मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर मुख्य द्वार का निर्माण करवा रही है। इसका निर्माणा कार्य चल रहा है।  मुख्य द्वारा के पास ही दिव्यांग अनिल (19) पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल ने किराणा की दुकान कर रखी थी। 

विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वारा पर लगी गुमटी मुख्य द्वार के सहारे बनी दुकान पर आ गिरी। अधिक वजन होने के कारण वह टीन शैड को तोड़ते हुए दुकान के अंदर बैठे अनिल कुमार पर गिरी, जिससे वह उसके नीचे दब गया। तेज धमाका की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अनिल को गुमटी के मलबे से बाहर निकाल कर सिंघाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिंघाना थानाधिकारी भजनाराम जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि दिव्यांग अनिल कुमार अवविवाहित था और तीन बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed