{"_id":"6003042a8ebc3e2e3a160b57","slug":"in-jalore-district-of-rajasthan-husband-tied-leg-of-his-wife-with-an-iron-door-and-handed-her-to-his-friends-all-raped-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियतः लोहे के दरवाजे से बांधा पत्नी का पैर, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियतः लोहे के दरवाजे से बांधा पत्नी का पैर, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 16 Jan 2021 09:23 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के जालौर में पति ने दोस्तों संग पत्नि के साथ किया दुष्कर्म
- फोटो : social media
एक पत्नी का सबसे ज्यादा विश्वास अपने पति पर होता है। शादी के पवित्र बंधन में बंधकर दोनों एक दूसरे के सुख-दुख के साथी बन जाते हैं, लेकिन जालौर में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार करके रख दिया है। जानकारी के अनुसार, जिले के सिरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मणादर गांव में एक हैवान पति ने खुद अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी संग दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इस इस घिनोनी घटना को अंजाम देने के बाद पति की ओर से पत्नी को चुप रहने के लिए धमकाया गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिले में इस घटना को सुनकर हर कोई सन्न है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पति व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने दुष्कर्म के दौरान उसके दोनों पैर को लोहे के दरवाजे से बांध दिया था, ताकि वो भाग न सके। इसके बाद सभी लोगों ने बारी-बारी उसके साथ घिनौना अपराध किया।
विज्ञापन
जालौर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पीड़िता तीन बच्चों की मां है और कुछ दिनों से अपने पीहर जालौर में रह रही थी। 12 जनवरी को उसका पति आया और उसे अपने घर मणादर गांव ले गया। घर लाने के बाद उसने पहले पीड़िता को मारा फिर उसके पैर लोहे के दरवाजे से बांध दिए। घर में उसके दोस्त अर्जुन सिंह, छगना राम, नारायण पहले से बैठे थे। इसके बाद पति समेत सभी ने शराब पी और बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया पीड़िता के पिता द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इसके अलावा मेडिकल टीम पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।