{"_id":"649acdd2ea1e8e4771059977","slug":"in-bharatpur-the-villagers-performed-bhajan-kirtan-while-sitting-in-the-dirty-water-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: नगला जनूथर में ग्रामीणों ने गंदे पानी में बैठकर किया भजन-कीर्तन, स्टेट हाईवे जाम की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: नगला जनूथर में ग्रामीणों ने गंदे पानी में बैठकर किया भजन-कीर्तन, स्टेट हाईवे जाम की दी चेतावनी
Tue, 27 Jun 2023 05:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:24 PM IST
सार
भरतपुर के नगर थाना इलाके में 12 गांवों को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते में गंदा पानी जमा होने की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने अनोखा प्रयोग किया। गंदे पानी में बैठकर ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन
गंदे पानी में कीर्तन करते ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के नगर थाना इलाके में ग्रामीणों ने सड़कों पर जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर जमा गंदे पानी में बैठकर भजन-कीर्तन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर स्टेट हाईवे जाम की चेतावनी दी।
मामला नगला जनूथर का है। यहां 12 गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। हाल ही हुई बारिश से पानी और बढ़ गया है। ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। इसके अलावा किसी मरीज को अस्पताल ले जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जगह-जगह जाकर राहत कैंप के जरिए अपनी योजनाओं का बखान कर रहे हैं, लेकिन भरतपुर जिले में ग्रामीण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इससे सरकार वाकिफ नहीं है। अनेक गांव को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव एक बड़ी समस्या है। मगर स्थानीय विधायक इस पर ध्यान नहीं देते हैं। इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्दी ही स्टेट हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा।