फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IM suspects wanted to go pakistan via barmer

बाड़मेर के रास्ते पाक जाना चाहते थे IM के गिरफ्तार आतंकी

Sat, 12 Apr 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Apr 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
IM suspects wanted to go pakistan via barmer

पाकिस्तान में बैठे इंडियन मुजाहिदीन के आकाओं ने राजस्थान मॉड्यूल के आतंकियों को इस कदर भड़का दिया था कि वे ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाकर फिदायीन हमला करने को तैयार हो गए थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि साकिब अंसारी और बरकत को आईएम आका अत्ता पाकिस्तान बुला रहा था। यहां से इन्हें अफगानिस्तान भेजा जाता।
विज्ञापन


दोनों ने बाड़मेर से पाकिस्तान में प्रवेश करने की साजिश रची थी। अत्ता के कहने पर ये बाड़मेर भी गए थे और बॉर्डर पर करीब तीन घंटे सुरक्षा का जायजा लिया था। अत्ता के कहने पर ही आतंकियों ने दिल्ली-आगरा में रेकी की थी। दिल्ली में पालिका बाजार, लालकिला, जामा मस्जिद और निजामुद्दीन गए थे। इसके बाद ताजमहल की रेकी करने गए। आगरा रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर दूर केजीएन होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों ने अगस्त, 2013 से ही विस्फोटक जमा करना शुरू कर दिया था। मो. मारूफ अगस्त में ही कमरे में काफी मात्रा में विस्फोटक ले आया था।

पुलिस की 15 दिन की मोहलत
अदालत ने मेवात से गिरफ्तार लश्कर के आतंकियों मो. राशिद व मो. शाहिद के मामले में जांच पूरी करने के लिए पुलिस को 15 दिन की मोहलत दी है। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि आतंकी अब्दुल सुभान की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

स्पेशल सेल ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश के समाने आवेदन दायर कर जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। पुलिस ने कहा कि अब्दुल सुभान की गिरफ्तारी से आतंकी साजिश की टूटी कड़ियां जोड़ने में कामयाबी मिल जाएगी।


सुभान पाकिस्तानी आतंकी जावेद बलूची के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि राशिद व शाहिद इनके साथ मिलकर बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। अदालत ने राशिद व शाहिद के खिलाफ जांच 23 तक पूरी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed