फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Illicit relationship with friend wife accused killed married girlfriend husband cut dead body six pieces Pali

Rajasthan: दोस्त का गला काटकर शव के किए 6 टुकड़े, बगीचे में दफनाकर लगाया पौधा, अवैध संबंध में युवक की हैवानियत

Tue, 18 Jul 2023 10:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 18 Jul 2023 10:13 AM IST
सार

पाली में रहने वाला मृतक जोगेंद्र अपनी पत्नी को कुछ महीने पहले निंबाड़ा ले गया गया था। जिसके बाद आरोपी मदन का अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलना-जुलना बंद हो गया था। इसी के चलते उसने अपने दोस्त जोगेंद्र की हत्या कर दी। बाद में शव के दो अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।

विज्ञापन
Illicit relationship with friend wife accused killed married girlfriend husband cut dead body six pieces Pali
मृतक जोजेंद्र का आधा शव बगीजे में दफनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली जिले के सिरियारी थाना इलाके में एक दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। 6 दिन पहले आरोपी दोस्त युवक को शराब पिलाने के लिए जंगल में ले गया, जहां कूट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने हत्या के बाद शव के 6 टुकड़े किए और फिर 3-3 टुकड़ों को दो अलग-अलग जगहों पर दफना दिया। आरोपी युवक का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध है, इसकी के चलते उसने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन


शव के टुकड़े बागीचे में दफनाकर लगा दिया पौधा
आरोपी युवक ने मृतक के धड़ को बरसाती नाले में फेंक दिया, जबकि  हाथ- पांव और सिर को एक बागीचे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद वहां पर एक पौधा भी लगा दिया। आरोपी हर रोज उसे पौधे में पानी भी डाल रहा था। 
विज्ञापन


11 जुलाई से लापता था मृतक
एसपी डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया कि सिरियारी थाना इलाके के ठाकुरवास गांव का रहने वाला जोगेंद्र (33) 11 जुलाई से लापता था। उसके पिता ने 13 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि जोंगेंद्र मेघवाल निंबाड़ा (चित्तौड़गढ़) फैक्ट्री में काम करता है। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। 11 जुलाई जोगेंद्र और मदन घर से साथ निकले थे, लेकिन जोगेंद्र वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने जताया पुत्र की हत्या का शक
 17 जुलाई को जोगेंद्र के पिता ने मदन के खिलाफ थाने में नामजद केस दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि ठाकुरवास गांव निवासी मदन पुत्र नेमाराम मेघवाल (33) का उसकी पुत्रवधू के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। ऐसे में उन्हें शक है कि  मदनलाल ने ही उनके बेटे के साथ कुछ गलत किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी मदनलाल मेघवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद आरोपी ने जोगेंद्र की हत्या करना और फिर शव के 6 टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की बात कबूल कर ली।  
 
शव अलग-अलग टुकड़ों में किया बरामद
पुलिस ने आरोपी मदन की निशानदेही पर एक बरसाती नाले से मृतक जोगेंद्र मेघवाल का धड़ और ठाकुरवास गांव के भैंरुनाथ मंदिर में स्थित बगीचे से शव के अन्य टुकड़े बरामद कर लिए।

आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध
आरोपी ने पुलिस को बताया कि जोगेंद्र की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध हैं। कुछ महीने पहले जोगेंद्र अपनी पत्नी को निंबाड़ा ले गया गया था। जिससे उनका मिलना-जुलना बंद हो गया था। इससे वह परेशान था। जोगेंद्र उनके अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। 11 जुलाई को वह पार्टी के बहाने जोगेंद्र को ले गया, जहां आरोपी मदन ने उसे  शराब पिलाई और फिर कूट से वार कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। आरोपी ने जोगेंद्र के धड़ को एक कट्टे में भरकर बरसाती पानी के नाले में फेंक दिया, जबकि सिर और हाथ-पांव को बगीचे में गड्डा खोदकर दफना दिया।

क्या हत्याकांड में पत्नी भी शामिल
पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी शामिल है या नहीं। पुलिस आरोपी मदद से पूछताछ कर इसकी जानकारी जुटा रही है। 


शव का होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने सोमवार शाम को मृतक के शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया था। आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed