फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   If we come to power we promise the people that we'll not end any scheme started by CM Vasundhra Raje

अशोक गहलोत बोले- सत्ता में आए तो वसुंधरा राजे सरकार की योजनाओं को बढ़ाएंगे आगे

Sun, 07 Oct 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
If we come to power we promise the people that we'll not end any scheme started by CM Vasundhra Raje
Ashok Gehlot
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि अगर वह राजस्थान में सत्ता में आते हैं तो वह वसुंधरा राजे सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं से लोगों को सीधे फायदा पहुंच रहा है हम उन्हें आगे ले जाएंगे। साथ ही कहा कि विकास के लिए, समय बर्बाद किए बिना लोगों के हित में काम करने के लिए यह हमारे प्रगतिशील विचार है। 
विज्ञापन




बता दें कि चुनाव आयोग ने राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। वहीं एक सर्वे कहा जा रहा है कि राजस्थान में भाजपा अपनी सरकार गंवा सकती है। यहां कुल 200 सीटों में से भाजपा को 56, कांग्रेस को 142 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। सीएम वसुंधरा राजे के सामने कांग्रेस को रोकना बड़ी चुनौती है। उनके खिलाफ सत्ता विरोधी रुझान कायम है और कांग्रेस लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस ने कमान पूर्व सीएम अशोक गहलोत को सौंपी है। सचिन पायलट को भी चुनाव अभियान में जोड़ा गया है।  
विज्ञापन


राजस्थान- कुल 200 सीटें
भाजपा - 56 सीटें
कांग्रेस - 142 सीटें
अन्य - 2 सीटें

वोट शेयर 
भाजपा - 34 फीसदी 
कांग्रेस - 50 फीसदी 
अन्य - 16 फीसदी 

वसुंधरा को पछाड़ सचिन पायलट बने लोगों की पहली पसंद 

सर्वे के मुताबिक, वसुंधरा राजे को अब राज्य के लोग कम पसंद करने लगे हैं और कांग्रेस के सचिन पायलट लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। इस बार मुख्यमंत्री के तौर पर सचिन पायलट को 36 फीसदी लोग देखना चाहते हैं, जबकि वसुंधरा राजे 27 फीसदी और अशोक गहलोत 24 फीसदी लोगों की पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed