फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IAS officer Tejasvi Rana posted as SDO Chittorgarh were transferred day after she fined mla driver

राजस्थान: कांग्रेस विधायक के ड्राइवर पर लगाया जुर्माना, आईएएस अधिकारी का तबादला

Fri, 17 Apr 2020 03:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Apr 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
IAS officer Tejasvi Rana posted as SDO Chittorgarh were transferred day after she fined mla driver
आईएएस अधिकारी तेजस्वी राणा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

चित्तौड़गढ़ की उप खंड मजिस्ट्रेट और आईएएस अधिकारी तेजस्वी राणा का इसलिए तबादला कर दिया गया क्योंकि उन्होंने 14 अप्रैल को कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के ड्राइवर पर ड्राइविंग लाइसेंस न होने की वजह से जुर्माना लगाया था। इसके एक दिन बाद ही उनका तबादला हो गया।

विज्ञापन


राणा को एक दिन बाद ही बुधवार रात को चित्तौड़गढ़ से बाहर राज्य स्वास्थ्य आश्वासन प्राधिकरण में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस तबादले ने लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि बिधूड़ी का कहना है कि उनका तबादले में कोई हाथ नहीं है। बिधूड़ी ने कहा कि वह एक पार्टी कार्यकर्ता के वाहन में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


बिधूड़ी ने कहा कि अधिकारी और डीएसपी ने उनके वाहन को रोका और ड्राइवर से ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। उन्होंने कहा कि उस समय उनके ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं था। विधायक ने दावा किया कि उन्होंने जुर्माना भर दिया और दोनों अधिकारियों ने उनके साथ बहुत ही विनम्रता से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा, 'मुझे ट्रांसफर का कारण नहीं पता है। मैंने इसकी शिकायत किसी से भी नहीं की। वह अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। मैंने उन अधिकारियों की सराहना की है जो कोविड-19 के खिलाफ जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां चित्तौड़गढ़ के पड़ोसी जिले महामारी से लड़ रहे हैं वहीं इन अधिकारियों की कड़ी मेहनत की वजह से लॉकडाउन इतने प्रभावी ढंग से लागू हो पाया।' उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और उन्होंने केवल अपनी ड्यूटी निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed