फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   I am a farmer's son will not afraid of Congress goons BJP state president Satish Poonia said in Rajasthan

राजस्थान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- किसान का बेटा हूं, कांग्रेस के गुंडों से डरूंगा नहीं, जानें...क्यों गरमाई है प्रदेश की सियासत

Mon, 07 Feb 2022 11:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 07 Feb 2022 11:47 AM IST
सार

रीट पेपर लीक और अलवर मूकबधिर केस में सीबीआई जांच की मांग को लेकर इन दिनों राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है। भाजपा सरकार का विरोध कर कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है। उधर, सतीश पूनिया के दिए एक बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूंदी में उन पर हमला कर दिया, जिसे लेकर भाजपा और हावी हो रही है।  

विज्ञापन
I am a farmer's son will not afraid of Congress goons BJP state president Satish Poonia said in Rajasthan
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर हुए हमले को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। प्रदेश भर भाजपा कार्यकर्ता सरकार का विरोध कर सीएम का पुतला भी फूंक रहे हैं। हमले को लेकर पूनिया ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, कांग्रेस के गुंडों से डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में बहन, बेटियां और आम आदमी कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार के संरक्षण में कांग्रेस के गुंडों ने बूंदी में मुझ पर और मेरे साथियों की गाड़ियों पर हमला किया, आज तक में ऐसा होते नहीं देखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रीट पेपर लीक, भर्तियों में धांधली, किसान कर्ज माफी, अलवर मूक बधिर रेप केस, महिला सुरक्षा और बिगड़ी कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर सरकार भाजपा के आंदोलनों से घिर चुकी है। भाजपा इन मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से सरकार का मुकाबला कर रही है और आगे भी करेगी। राजस्थान भाजपा के सवा सौ करोड़ कार्यकर्ता और राज्य की सात करोड़ जनता हमारे साथ है। 2023 में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता से विदा कर देगी। 
विज्ञापन


सरकार दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे 
सतीश पूनिया हुए हमले को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष की कार पर पथराव करना और सरेआम की जा रही गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह उचित नहीं कि किसी की आवाज को दबाया जा सके। सरकार दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्यों गरमाई है राज्य की सियासत
अलवर में मुकबधिर से हुए दुष्कर्म और रीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है। इसके लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। हाल ही में दोनों मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर जयपुर में हुए विरोध प्रदर्शन में भाजपा और युवा मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद भाजपा ने विरोध का दूसरा तरीका अपनाया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर की दीवार पर नाथी का बाड़ा लिख दिया था। बाद में राज्य मंत्री सतीश गर्ग के घर के आसपास रीट के पेपर उचित रेट में मौजूद हैं जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर लगा दिए थे। इन दोनों ही मामलों को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। 

बयान के बाद और भड़क गए कांग्रेसी
पूर्व महाराव स्वर्गीय बृजराज सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कोटा गए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस की तुलना जूते से कर दी। पोस्टर वार और इस बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बढ़ गई। रविवार शाम कोटा से जयपुर जाते समय सतीश पूनिया के काफिले को टोंक के तालेड़ा इलाके में आने वाले बल्लोप गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी। इस दौरान पूनिया का काफिला 10 मिनट तक नेशलन हाईवे पर रुका रहा। भाजपा ने इसे पूनिया पर हमला बताते हुए सीएम के इस्तीफे की मांग कर विरोध शुरू कर दिया है।


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 
हमले की जानकारी लगते ही बूंदी विधायक अशोक डोगरा के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी एसपी जय यादव के निवास पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने एसपी के घर के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पूनिया पर हुए हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर और प्रदेश के प्रवक्ता रामलाल शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed