फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hydraulic System fail of SpiceJet Flight Emergency Landing In Jaipur Airport

Spicejet: फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता से जबलपुर जा रहा था

Thu, 28 Jul 2022 04:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Jul 2022 04:45 PM IST
सार

इससे पहले 20 जुलाई को उड़ान के दौरान गो-एयर फ्लाइट की विंडशील्ड टूटने के कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। गो-एयर की जी8-151 फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी।

विज्ञापन
Hydraulic System fail of SpiceJet Flight Emergency Landing In Jaipur Airport
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG-3002 ने कोलकाता से सुबह करीब सवा 6 बजे जबलपुर के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में करीब 25 यात्री सवार थे। जबलपुर पहुंचने से पहले विमान में हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई। इस कारण पायलट ने विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराने फैसला किया। जयपुर में एयरपोर्ट पर विमान में आई तकनीकी खराबी को सही किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को किसी दूसरे विमान से जबलपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

  
गो-एयर फ्लाइट की कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि विमान में खराबी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 20 जुलाई को उड़ान के दौरान गो-एयर फ्लाइट की विंडशील्ड टूटने के कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। गो-एयर की जी8-151 फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। फ्लाइट ने 12:40 पर दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी, कुछ देर बाद उसकी विंडशील्ड क्रैक हो गई। पायलट को इसकी जानकारी लगी तो उसने दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिग कराने की अनुमति मांगी, लेकिन यहां खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका। जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed