Rajasthan: पत्नी की हत्या कर बगल में सो गया पति, रातभर लाश से लिपटकर रोती रही बेटी
महिला शुक्रवार को ही अपने पीहर से ससुराल आई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले उससे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर में शुक्रवार देर रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पत्नी की लाश के बगल में ही सो गया। उसकी बेटी पूरी रात मां से लिपटकर रोती रही और आरोपी आराम से सोता रहा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्ची के रोने की आवाज पर परिजन जग गए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दीवार में छेद से देखा तो उन्हें कमरे में विवाहिता का शव देखा। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पति को राउंडअप कर लिया है। शुक्रवार को ही पत्नी पीहर से ससुराल आई थी।
मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति जसंवत उर्फ पींटू और ससुर राजूराम भार्गव प्रताड़ित करते थे। 30 सितंबर को दामाद जसवंत कालू आया। उसने माफी मांगी और पत्नी को घर ले गया। बेटी ने बताया कि उसका पति और ससुराल वालों में कोई बदलाव नहीं आया है। वह बहुत रो रही थी। शनिवार को बेटी को कॉल किया पर बात नहीं हुई। ससुराल वालों ने कॉल कर बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गई।