{"_id":"d100ccf2e5ea8f06e9ed5b563bed9091","slug":"husband-died-in-between-the-funeral-of-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर प्रेम: पत्नी की अंत्येष्टि में थम गई पति की सांसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर प्रेम: पत्नी की अंत्येष्टि में थम गई पति की सांसे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दूसरे के लिए मर मिटने की कसमें खाने के किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन राजस्थान में वास्तव में एक बुगुर्ज की सांसे उस समय थम गईं जब वह अपनी पत्नी की अंत्येष्टि में शामिल हो रहा था।
विज्ञापन
चुरू के नाकरासर गांव में करीब 60 साल तक साथ रहे पति-पत्नी सोमवार को साथ-साथ ही दुनिया से विदा हो गए।
पत्नी की अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ही पति ने भी दम तोड़ दिया।बाद में दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।
80 वर्षीय गीतादेवी सोमवार को नहाने के लिए बाथरूम में गईं थीं। तभी वे बेहोश होकर गिर गईं। परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
श्मशान में उनकी अंत्येष्टि से पहले की धार्मिक क्रियाएं की जा रही थीं। इसी दौरान गीतादेवी के पति सीताराम चोटिया(85) की मौत की खबर भी आ गई।
बाद में परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया।