{"_id":"63b7f5bb8e9f9c7ade42c55d","slug":"human-trafficking-12-nepali-girls-were-being-sent-to-gulf-country-to-sell-jaipur-police-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Human Trafficking: 12 नेपाली लड़कियों को बेचने के लिए भेजा जा रहा था खाड़ी देश, जयपुर पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Human Trafficking: 12 नेपाली लड़कियों को बेचने के लिए भेजा जा रहा था खाड़ी देश, जयपुर पुलिस ने रोका
Fri, 06 Jan 2023 03:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 Jan 2023 03:49 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इन लड़कियों को इथियोपिया के रास्ते खाड़ी देश भेजा जा रहा था। लड़कियों को काम दिलाने का लालच देकर झांसे में लिया जाता है और फिर उन्हें वहां ले जाकर बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने नेपाली लड़कियों को नारी निकेतन भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 12 नेपाली मूल की लड़कियों को एयरपोर्ट पर रोका जिन्हें इथियोपिया के रास्ते खाड़ी देशों में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि नेपाली दूतावासों से सूचना मिली कि खाड़ी देशों में नेपाली लड़कियों को काम के बहाने बेचा जा रहा है। नेपाल और दिल्ली में अधिक सख्ती होने के कारण जयपुर के रास्ते लड़कियों की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने फ्लाइट से इथोपिया जाने वाले नेपाली लड़कियों की यात्रा रोकने की सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इन लड़कियों को इथियोपिया के रास्ते खाड़ी देश भेजा जा रहा था। लड़कियों को काम दिलाने का लालच देकर झांसे में लिया जाता है और फिर उन्हें वहां ले जाकर बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी 12 लड़कियों को नारी निकेतन में भेज दिया है। साथ ही नेपाल दूतावास को भी लड़कियों के बारे में सूचना दे दी है।