फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   human rights commission asked for report from collector regarding ragging

Jodhpur: मां की फरियाद के बाद आयोग सख्त, जोधपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट

Mon, 30 Jan 2023 01:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Jan 2023 01:21 PM IST
सार

जोधपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान एक स्टूडेंट्स की मां ने लिखित में एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों की ऑफिशियल आईडी पर मेल कर रैगिंग की रोकथाम लिए गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
human rights commission asked for report from collector regarding ragging
मानवाधिकार आयोग - फोटो : social media

विस्तार

जोधपुर में एसएन मेडिकल कॉलेज में 2022-23 बैच के स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग के मामले में मानव अधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने जिला कलेक्टर को आदेश जारी कर दस दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। 

विज्ञापन


आयोग ने जिला कलेक्टर से उच्च स्तर की महिला पुलिस अधिकारी, एक उपखण्ड अधिकारी स्तर की महिला प्रशासनिक अधिकारी, एक वरिष्ठ पुरुष अधिकारी सहित तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट 10 दिन में मांगी है। आदेश की कॉपी मेडिकल कॉलेज और कमिश्नर को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि यहां पढ़ने वाले एक स्टूडेंट्स की मां ने लिखित में एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों की ऑफीशियल आईडी पर मेल कर रैगिंग की रोकथाम लिए गुहार लगाई थी। उन्होंने मेल में लिखा कि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के केस दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें बच्चों का हैरेसमेंट करने साथ मेंटल प्रेशर डाल टॉर्चर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का आरोप, जब जानकर भी प्रशासन नहीं करता कार्रवाई
मेल में बताया कि सीनियर अपने से जूनियर स्टूडेंट्स को अज्ञात जगह बुलाते हैं, जहां 8-10 सीनियर स्टूडेंट्स पहले ही होते हैं। इतना ही नहीं कभी हॉस्टल में या उनके पीजी में बुलाकर खाना व शराब लाने को कहते हैं। यदि हॉस्टल वार्डन इस ओर ध्यान दें तो हॉस्टल में शराब की बोतलें दिखाई देंगी। रैगिंग में सीनियर स्टूडेंट्स कई बार नए आए बच्चों के प्राइवेट पार्ट को टच करने के साथ गाली-गलौज करते हैं और चिल्लाते हैं। सीनियर अपने असाइनमेंट करने को कहते हैं।

अपने सामने कई घंटे खड़ा रखते है, मुर्गा बनाते हैं, डांस कराते हैं। इस तरह की घटनाएं नए बच्चों में डर का माहौल पैदा कर रही है, जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी हो रहा है। स्टूडेंट की मां ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए लिखा कि रैगिंग के बारे में जानकारी होने के बावजूद भी कॉलेज प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया। ऐसे बच्चों के खिलाफ जल्द कठोर एक्शन लेना चाहिए।

रैगिंग मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य
आयोग ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों में धरती के भगवान कहे जाने वाला चिकित्सक बनने के लिए शिक्षा ग्रहण करने आने वाले स्टूडेंट के साथ दुर्व्यवहार (रैगिंग) मानवता को शर्मसार करने वाला गम्भीर आपराधिक कृत्य है। मानव सभ्यता व मानवीय संस्कारों के विपरीत इस प्रकार के दुर्व्यवहार (रैगिंग) से पीडि़त छात्रों की मानसिकता पर काफी हानिकारक प्रभाव पड़ना सम्भावित रहता है।


पीड़ित छात्र कई बार निराशा, अपमान और क्रोध के आवेग में आत्महत्या भी कर लेते हैं। रैगिंग से बचाव के लिए भारतीय दंड संहिता, यूजीसी रेग्युलेशन्स, 2009 और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग सहित वर्तमान में विधि स्थापित कानूनों/नियमों के कठोर दण्डात्मक प्रावधान होने पर भी सम्बन्धित लोकसेवकों की संवेदनहीनता के कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से इस प्रकार घटित अमानवीय घटनाओं को आयोग गम्भीरता से लेकर मामले पर प्रसंज्ञान लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed