फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Honor killing Attempt Hindu Boy Marries Muslim Girl in Bharatpur

Rajasthan: हिंदू लड़के से शादी की तो पिता ने बेटी पर ऑटो चढ़ाया, कहा था- 'तुझे जान से मार दूंगा', देखें वीडियो

Thu, 04 Aug 2022 02:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Aug 2022 02:18 PM IST
सार

पीड़ित नरेंद्र सैनी ने पुलिस को बताया कि नगमा उसके घर के पास रहती थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। फरवरी में उन्होंने घर से भागकर शादी कर ली। नगमा के पिता ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Honor killing Attempt Hindu Boy Marries Muslim Girl in Bharatpur
पुलिस ने जांच की शुूरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में ऑनर किलिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। बेटी के हिंदू लड़के से नाराज पिता ने दोनों को ऑटो से टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गए। इसके बाद उसने उन्हें गोली मारने के लिए कट्टा भी निकाल लिया, लेकिन लोगों की भीड़ को देखते आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी की बेटी ने कहा कि दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने के कारण पिता उससे नाराज थे। उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके का है। शहर के नमक कटरा के रहने वाले नरेंद्र सैनी ने बताया कि, नगमा उसके घर के पास रहती थी। पड़ोसी होने के कारण अक्सर दोनों की मुलाकात और बातचीत होती रहती थी। इसी बीच दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने के कारण उनके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

 

#WATCH | Rajasthan: Father of a Muslim woman who married a Hindu man in Bharatpur,attempted to harm the couple with his autorickshaw

विज्ञापन
विज्ञापन


The Hindu man says, "He attempted to kill us with his auto.He was locked up but continued threatening us. We're seeking protection"

(Source:CCTV) pic.twitter.com/xN67uCKpfo

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 4, 2022



22 फरवरी को नरेंद्र और नगमा घर से भाग गए। नगमा के पिता ने बेटी के अपहरण का केस कोतवाली में दर्ज करवाया। पुलिस ने नरेंद्र और नगमा को जयपुर से दस्तयाब कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू तो दोनों के जयपुर में होने का पता चला। पुलिस उन्हें वहां लेकर भरतपुर आई, लेकिन तब तक दोनों ने शादी कर ली थी। नगता के पिता को बेटी की शादी की बात पता चली तो उसने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। 

नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चार महीने की गर्भवती है। गुरुवार को वह बाइक से अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल जा रहा था। इस दौरान ऑटो चालक नगमा के पिता इस्लाम खां ने उन्हें देख लिया। वह ऑटो से उनका पीछे करने लगा। 

नरेंद्र नगमा के साथ गोपालगढ़ स्थित एक जूस की दुकान पर रुका। दोनों के बाइक से उतरने से पहले इस्लाम ने ऑटो से उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों जमीन पर गिर गए, दोनों उठकर भागने लगे तो इस्लाम ने एक बार फिर नगमा को टक्कर मार दी। दोनों चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद नगमा के पिता ने उन पर कट्टा तान दिया, लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए वह वहां से भाग गया। बताया जा रहा है ऑटो की टक्कर से नगमा को कई जगह चोटें लगी हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed