फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Home Ministry committee will investigate Karauli violence

Karauli Violence: गृह विभाग की समिति करेगी मामले की जांच, एक दिन पहले हटाया गया है कर्फ्यू

Mon, 18 Apr 2022 11:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Apr 2022 11:49 AM IST
सार

दो अप्रैल को करौली में भड़की हिंसा की जांच गृह विभाग की समिति करेगी। शहर में लगा कर्फ्यू भी एक दिन पहले हटाया दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से कुछ जगह पुलिस जवान तैनात हैं।

विज्ञापन
Home Ministry committee will investigate Karauli violence
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करौली में दो अप्रैल को भड़की हिंसा की जांच अब गृह विभाग की जांच समिति करेगी। जांच समिति के अधिकारी करौली जा कर पीड़ितों और चश्मदीदों से मुलाकात भी करेंगे। यह जांच 20 अप्रैल तक यानी दो दिन में की जाएगी। उधर, शहर में दो अप्रैल से लगे कर्फ्यू को बीते रविवार से हटा दिया गया है। एहतियातन पुलिस के जवान शहर में तैनात हैं। 
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि किसी भी बेगुनाह को सजा न मिले और कोई भी गुनाहगार बच नहीं पाए। इसी उद्देश्य के तहत जांच समिति अपना काम कर रही है।
विज्ञापन


हिंसा के बाद से ही प्रशासन हालात सामान्य करने के प्रयास लगातार कर रहा था। इसके लिए शहर में करीब पांच बार कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ाई गई। कुछ दिन बाद प्रशासन ने कर्फ्यू में ढ़ील देना शुरू किया। तीन दिन पहले 12 घंटे की ढ़ील भी दी गई थी। इस दौरान लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। हालात सामान्य होने पर रविवार को कर्फ्यू पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या हुआ था?
दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हुए थे। इसके बाद से शहर में कर्फ्यू की मियाद लगातार बढ़ाई गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed