{"_id":"625d02d7f625e36afc4db71b","slug":"home-ministry-committee-will-investigate-karauli-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli Violence: गृह विभाग की समिति करेगी मामले की जांच, एक दिन पहले हटाया गया है कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli Violence: गृह विभाग की समिति करेगी मामले की जांच, एक दिन पहले हटाया गया है कर्फ्यू
Mon, 18 Apr 2022 11:49 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:49 AM IST
सार
दो अप्रैल को करौली में भड़की हिंसा की जांच गृह विभाग की समिति करेगी। शहर में लगा कर्फ्यू भी एक दिन पहले हटाया दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से कुछ जगह पुलिस जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली में दो अप्रैल को भड़की हिंसा की जांच अब गृह विभाग की जांच समिति करेगी। जांच समिति के अधिकारी करौली जा कर पीड़ितों और चश्मदीदों से मुलाकात भी करेंगे। यह जांच 20 अप्रैल तक यानी दो दिन में की जाएगी। उधर, शहर में दो अप्रैल से लगे कर्फ्यू को बीते रविवार से हटा दिया गया है। एहतियातन पुलिस के जवान शहर में तैनात हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि किसी भी बेगुनाह को सजा न मिले और कोई भी गुनाहगार बच नहीं पाए। इसी उद्देश्य के तहत जांच समिति अपना काम कर रही है।
हिंसा के बाद से ही प्रशासन हालात सामान्य करने के प्रयास लगातार कर रहा था। इसके लिए शहर में करीब पांच बार कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ाई गई। कुछ दिन बाद प्रशासन ने कर्फ्यू में ढ़ील देना शुरू किया। तीन दिन पहले 12 घंटे की ढ़ील भी दी गई थी। इस दौरान लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। हालात सामान्य होने पर रविवार को कर्फ्यू पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
जानें क्या हुआ था?दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हुए थे। इसके बाद से शहर में कर्फ्यू की मियाद लगातार बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि किसी भी बेगुनाह को सजा न मिले और कोई भी गुनाहगार बच नहीं पाए। इसी उद्देश्य के तहत जांच समिति अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
हिंसा के बाद से ही प्रशासन हालात सामान्य करने के प्रयास लगातार कर रहा था। इसके लिए शहर में करीब पांच बार कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ाई गई। कुछ दिन बाद प्रशासन ने कर्फ्यू में ढ़ील देना शुरू किया। तीन दिन पहले 12 घंटे की ढ़ील भी दी गई थी। इस दौरान लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। हालात सामान्य होने पर रविवार को कर्फ्यू पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
जानें क्या हुआ था?