फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hit an Run in Jaipur A young man riding a sports bike hit the woman

Hit and Run in Jaipur: स्पोर्टस बाइक पर सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर, केस दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 28 Jun 2022 02:54 PM IST
सार

जयपुर में बाइक की टक्कर से 50 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। 

विज्ञापन
Hit an Run in Jaipur A young man riding a sports bike hit the woman
जयपुर में हिट एंड रन - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला की जान ले ली। बाइक सवार महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। यह हादसा 10 जून को हुआ था लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जिसके बाद मृतका के बेटे ने सोमवार को चित्रकूट थाने में हिट एंड रन का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


चित्रकूट थानाधिकारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि हिट एंड रन केस में विश्वकर्मा निवासी 50 वर्षीय संतोष देवी की मौत हो गई। संतोष देवी डॉक्टर्स कॉलोनी में रहने वाले अपने भाई की तबीयत खराब होने पर उससे मिलने आई थीं और जब 10 जून की शाम वापस अपने घर लौट रही थीं, उसी दौरान हादसा हुआ।

विज्ञापन


महिला पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सामने सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार में स्पोर्ट्स बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें भीषण टक्कर मार दी। इसके बाद महिला बाइक के साथ कई मीटर तक घसीटते हुए चली गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके से दोनों युवक फरार हो गए। वहां मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई। जिसके बाद महिला को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 14 जून को महिला की मौत हो गई। हादसे को लेकर मृतका के बेटे राकेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed