फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hindu will neither fear nor bow down Congress will be out of power in 2023 assembly elections says Satish Poonia

सतीश पूनियां बोले: हिंदू न डरेगा और न झुकेगा, 2023 में कांग्रेस को प्रदेश से हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेगा 

Sat, 09 Apr 2022 10:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Apr 2022 10:21 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने दावा किया कि करौली हिंसा में पीड़ित लोगों को न्याय और आर्थिक संबल देने के बजाय सरकार उन्हें धमकाने का काम कर रही है। हिंसा करने वालों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Hindu will neither fear nor bow down Congress will be out of power in 2023 assembly elections says Satish Poonia
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का सरकार पर हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कई जिलों में लगाई जा रही धारा 144 और करौली हिंसा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान जारी कर हिंदुओं के त्यौहार, भगवा रैली, रामनवमी यात्राओं पर रोक लगाई जा रही है। सरकार पीएफआई की रैली करने की छूट देती है। इससे  स्पष्ट है कि कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है। जिसे बचाने के लिए अशोक गहलोत तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। यह उनकी आखिरी असफल कोशिश है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमानों से प्रदेश में पहली बार ऐस हुआ है कि हिंदू अपने त्यौहार भी नहीं मना पा रहे हैं और न ही शोभायात्राएं निकाल पा रहे हैं। पूनियां ने आरोप लगाया कि करौली हिंसा में पीड़ित लोगों को न्याय और आर्थिक संबल देने के बजाय सरकार उन्हें डराने का काम कर रही है। हिंसा करने वालों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासन में शांतिप्रिय राजस्थान में चारों तरफ अशांति फैल चुकी है। बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में विफल सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हिंदुओं को डराने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हिंदू न डरेगा और न झुकेगा, पूरी एकजुटता से हिंदू और जनविरोधी कांग्रेस सरकार को 2023 में राजस्थान से हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed