फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heritage Vistadome meter gauge train will start in Pali from Thursday; PM Modi will inaugurate

Rajasthan News: पाली में गुरुवार से हेरिटेज विस्टाडोम मीटरगेज ट्रेन होगी शुरू; पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Wed, 04 Oct 2023 10:50 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Oct 2023 10:50 AM IST
सार

Heritage Vistadome Meter Gauge Train: पाली जिले में स्थित रेलवे की एकमात्र मीटर गेज ट्रैक के दिन फिर से फिरने वाले हैं। यहां पर गुरुवार से हेरिटेज ट्रेन चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
 

विज्ञापन
Heritage Vistadome meter gauge train will start in Pali from Thursday; PM Modi will inaugurate
हेरिटेज विस्टाडोम मीटरगेज ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में रेलवे ने सभी पुरानी मीटर गेज लाइनों को ब्रोड गेज लाइनों में तब्दील कर दिया है। परंतु राज्य के पाली जिले में अभी भी एक स्थान पर मीटर गेज लाइन बची हुई है। पाली जिले में स्थित मारवाड़ जंक्शन से कामली घाट तक बनी हुई प्रदेश की इसी एकमात्र मीटर गेज लाइन पर पर पर्यटकों के लिए गुरुवार से हेरिटेज ट्रेन शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर से वर्चुअल उद्घाटन
इस हेरिटेज ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसे आकर्षक लुक देने के लिए डेढ़ सौ साल पुराने भाप के इंजन का आकार दिया है। साथ ही इस हेरिटेज ट्रेन में 60 सीटों का विस्टाडोम एसी कोच भी लगाया गया है।
विज्ञापन


समूह में बुक करवाकर कर सकते हैं यात्रा, मिलेंगी विशेष सुविधाएं
अगर आपको इस हेरिटेज ट्रेन में यात्रा करनी है तो इसमें सफर करने के लिए एक व्यक्ति का किराया दो हजार रुपये होगा। वहीं, यात्रा से पहले आपको रिजर्वेशन करवाना होगा। मारवाड जंक्शन से यह हेरिटेज ट्रेन सप्ताह में चार दिन के लिए सामान्य तौर पर संचालित की जाएगी। अन्य दो दिन इस हेरिटेज ट्रेन का संचालन 10 से अधिक पर्यटकों के समूह द्वारा करवाई गई अग्रिम बुकिंग के आधार पर किया जाएगा। यह बात और है कि समूह में यात्रा करने पर लिया जाने वाला किराया कितना होगा इसकी जानकारी अभी रेलवे की  ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह होगा टाइम टेबल
यह हेरिटेज ट्रेन मारवाड जंक्शन से सुबह 8.30 बजे रवाना होगी और फुलाद तथा गोरमघाट होते हुए 11 बजे कामली घाट पहुंचेगी। यहां पर साढ़े तीन घंटे के ठहराव के बाद यह ट्रेन कामली घाट से दोपहर ढाई बजे रवाना होकर वापस उसी मार्ग से फुलाद और गोरमघाट होकर शाम 5.30 बजे मारवाड़ जंक्शन पहुंचेगी। इस हेरिटेज ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कामली घाट में रेलवे की ओर से ही भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसका यात्रियों को रेलवे को अलग से भुगतान करना होगा।

ट्रेन को दिया गया राजस्थानी रूप
इस हेरिटेज ट्रेन को राजस्थानी रूप देने के लिए रेलवे की ओर से ट्रेन के कोच पर राजस्थानी चित्रकारी करवाई गई है। इसके तहत कोच पर हाथी, घोड़े और पालकी के चित्र बनाकर कोच को आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है।

इस ट्रेन को कहीं पर भी रुकवा सकेंगे यात्री
मारवाड़ से कामली घाट तक की यात्रा के दौरान इस हेरिटेज ट्रेन को बुक करवाकर यात्रा करने वाले पर्यटक कहीं पर मनोहारी दृश्य दिखाई देने पर इस ट्रेन को वहां पर रुकवा सकेंगे। वैसे यह विशेष ट्रेन गोरम घाट, फुलाद और कामली घाट पर रुकेगी। इस ट्रेन के साथ एक 60 सीटर 360 डिग्री व्यू का विस्टाडोम कोच होगा। साथ ही इस ट्रेन में एक स्टाफ का कोच और एक इंजन होगा।

घुमावदार टनल में होगा पर्यटकों को रोमांच का अनुभव
जानकारी के अनुसार, मारवाड़ जंक्शन के कामली घाट के बीच स्थित इस मीटरगेज ट्रैक पर करीब 23 मीटर की घुमावदार दो टनल होने के साथ ही 13 समपार फाटक भी है। इस खंड में 132 गोलाई और 16 डिग्री की 13 गोलाइयां हैं। उसके चलते मारवाड जंक्शन से रवाना होने के बाद  कामली घाट तक पहुंचने के दौरान इस ट्रेन में यात्रा करने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक मनोहारी नजारे देखने को मिलेंगे। इसी के साथ ही यह ट्रेन कई दर्शनीय स्थलों को भी कवर करेगी।


मावली ट्रेन नहीं होगी बंद
वहीं, दूसरी ओर इसी मार्ग पर पहले से संचालित हो रही मीटर गेज ट्रेन का संचालन भी जारी रखा जाएगा। गाड़ी नंबर 09695, मारवाड़-मावली ट्रेन जो मारवाड़ जंक्शन से दोपहर को 12.15 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन 13.50 बजे गोरमघाट और 14.36 बजे कामली घाट होते हुए 19 बजे मावली पहुंचती है। वहीं, मावली-मारवाड़ ट्रेन, गाड़ी नंबर 09696 मावली से सुबह 7.25 बजे रवाना होकर 11.20 बजे कामली घाट और 12.26 बजे गोरमघाट होते हुए 14.20 बजे मारवाड़ जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed