{"_id":"1ad6bb6aa3f028129d517a3c6a5ddee8","slug":"hema-malini-car-accident-issue-demands-compensation-of-20-million-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसा मामला: हेमा मालिनी से मांगा 20 लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसा मामला: हेमा मालिनी से मांगा 20 लाख का मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 21 Jul 2015 07:42 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी सड़क दुर्घटना में हुई बच्ची की मौत को लेकर दौसा के खण्डेलवाल समाज ने मंगलवार को 20 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की।
खण्डेलवाल समजा ने हेमामालिनी को पत्र भेजा है तथा कलक्टर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
खण्डेलवाल समाज का कहना है कि हेमा मालिनी की कार से हुई दुर्घटना में डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत हुई, वहीं पिता हनुमान खण्डेलवाल सहित पूरा परिवार घायल हो गया। घायल परिवार असहाय हो गया है।
गौरतलब है कि हेमा मालिनी की कार जयपुर-आगरा हाई वे पर दौसा के पास 2 जुलाई यूटर्न ले रही अल्टोकार से टकरा गई थी।
दुर्घटना में अल्टो में सवार करीब डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई थी और हेमा व बच्ची के परिजन सहित पांच घयल हो गए थे।